Breaking News
टीआरपी लिस्ट में फिर छाया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, लगातार नंबर वन पर कायम
टीआरपी लिस्ट में फिर छाया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, लगातार नंबर वन पर कायम
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, सिर्फ माता-पिता की सैलरी आधार नहीं
क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, सिर्फ माता-पिता की सैलरी आधार नहीं
मलयालम अभिनेता हरि मुरली का 27 वर्ष की उम्र में निधन, घर में मिला शव
मलयालम अभिनेता हरि मुरली का 27 वर्ष की उम्र में निधन, घर में मिला शव
औरैया में अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़, घर से मिले सिलिंडर और तेजाब की बोतलें
औरैया में अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़, घर से मिले सिलिंडर और तेजाब की बोतलें
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
मसूरी में रचाएंगे कुलदीप यादव शादी, सेवॉय होटल में शुरू हुई भव्य तैयारियां
मसूरी में रचाएंगे कुलदीप यादव शादी, सेवॉय होटल में शुरू हुई भव्य तैयारियां

इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

Allahabad High Court Jobs 2026: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-I) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 195 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 रखी गई है।

वेतन और पदों की जानकारी

जारी विज्ञापन संख्या 01/निजी सचिव श्रेणी-1/2026 के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर-10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। यह भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है, इसलिए देशभर के योग्य उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख तिथियां

अधिसूचना जारी: 12 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल 2026

पात्रता और आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही टाइपिंग और शॉर्टहैंड का ज्ञान भी जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जरूरी कौशल

अंग्रेजी शॉर्टहैंड की गति कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट

अंग्रेजी टाइपिंग की गति कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट

कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री और वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1900 रुपये रखा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा बैंक शुल्क अलग से देना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Back To Top