Shreeji News – Shreeji News https://shreejinews.in Portal Thu, 23 Apr 2026 11:31:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://shreejinews.in/wp-content/uploads/2022/12/fav.png Shreeji News – Shreeji News https://shreejinews.in 32 32 टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत https://shreejinews.in/tragic-road-accident-in-tehri-utility-vehicle-plunges-into-deep-gorge-8-dead/ Thu, 23 Apr 2026 11:31:13 +0000 https://shreejinews.in/?p=29890

ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था वाहन

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे नैल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे घायलों को बाहर निकाला, जिनमें एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, वहीं, एक घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, राहत कार्य के लिए टिहरी और आसपास के क्षेत्रों से एंबुलेंस रवाना की गई हैं। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

]]>
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज https://shreejinews.in/ipl-2026-match-between-mumbai-indians-and-chennai-super-kings-today/ Thu, 23 Apr 2026 11:06:34 +0000 https://shreejinews.in/?p=29887

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला 

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी को लेकर है। रोहित चोट से उबर रहे हैं, जबकि धोनी के भी इस मैच से मैदान पर लौटने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है।

टीमों की मौजूदा स्थिति

इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। छह मैचों में सिर्फ दो-दो जीत के साथ दोनों टीमें अंक तालिका में पिछड़ती नजर आ रही हैं। चेन्नई को चोटों ने खासा नुकसान पहुंचाया है, जबकि मुंबई लगातार सही संयोजन तलाशने में जुटी रही है। हालांकि, पिछले मुकाबले में जीत दर्ज कर मुंबई ने आत्मविश्वास जरूर हासिल किया है।

मुंबई की ताकत

मुंबई की बल्लेबाजी अब संतुलन में दिख रही है। मिडिल ऑर्डर में आक्रामकता आई है और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी ने टीम को मजबूती दी है। नए खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम के पास विकल्प भी बढ़े हैं, जो प्लेइंग इलेवन को और लचीला बनाता है।

चेन्नई की चुनौती

चेन्नई के लिए सबसे बड़ी समस्या टीम कॉम्बिनेशन है। प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने संतुलन बिगाड़ा है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों पर होगी, जिन्हें अहम मौकों पर प्रदर्शन करना होगा।

पिच और मौसम रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच इस सीजन थोड़ा अलग व्यवहार करती दिखी है। यहां औसत स्कोर लगभग 170-180 के बीच रहा है। स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है, जबकि ओस के चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी
तारीख: 23 अप्रैल (गुरुवार)
स्थान: मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम
समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
लाइव प्रसारण: Star Sports नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप

]]>
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज https://shreejinews.in/the-staff-and-officials-engaged-in-travel-arrangements-should-perform-their-duties-with-the-spirit-of-atithi-devo-bhava-the-guest-is-god-maharaj/ Thu, 23 Apr 2026 11:04:59 +0000 https://shreejinews.in/?p=29884

वैकुंठ धाम भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 6 माह के शीतकाल के बाद श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुलने के साथ ही विधिवत् रुप से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवी-देवताओं की पवित्र भूमि है। इसलिए इस बात का प्राथमिकता से ध्यान रखें कि यात्रा के दौरान कहीं भी प्लास्टिक, कचरा और शोर-शराबा न हो। धामों को साफ-सुथरा रखना ही सबसे बड़ी पूजा है। जिस होम स्टे या होटल में आप रुकें, जिस ढाबे पर खाएं, जो पिट्ठू आपका सामान उठाए उनसे प्रेम से बात करें।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति, महाराज ने चारधाम यात्रा के दौरान सेवा कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, SDRF, NDRF, ITBP, BRO, स्वास्थ्य विभाग एवं पर्यटन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों से कहा है कि आप देवभूमि के प्रहरी हैं। इसलिए “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करते हुए देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन करें। उन्होंने पंडा-पुरोहित समाज को भक्त और भगवान के बीच सेतु बताते हुए कहा कि आपके मंत्रों से ही धाम की दिव्यता जीवित है। 6 महीने बाद भगवान अपने भक्तों से मिल रहे हैं आप उनका विशेष ध्यान रखें। दर्शन व्यवस्था ऐसी हो कि गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग सबको सुलभ दर्शन मिले।

महाराज ने होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों और यात्रा रुट पर पड़ने वाले सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह अपनी वस्तुओं और सेवाओं का यात्रियों से वाजिब दाम लें। लोकल को बढ़ावा देते हुए मंडुए की रोटी, गहत की दाल, पहाड़ी राजमा आदि यात्रियों को परोसें। उन्होंने कहा कि टूर-ट्रैवल संचालक यात्रा के सूत्रधार हैं। यात्री आप पर भरोसा करके घर से निकलता है। इसलिए यात्री को सही जानकारी दें। रजिस्ट्रेशन, मौसम, मेडिकल की जरूरत पहले बता दें और अपने पैकेज में 1-2 दिन का अतिरिक्त समय अवश्य रखें। भागम भाग में यात्री बीमार होता है। गाड़ी में क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाएं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। श्रद्धालु नियम मानें, कर्मचारी सेवा करें, व्यापारी ईमानदारी बरतें तभी चारधाम यात्रा सफल होगी। climatization का ध्यान रखें। जल्दबाजी में सीधे धाम न पहुंचें। हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, जोशीमठ में 1 दिन रुकें। शरीर को ऊंचाई का आदी होने दें। और यात्री बिना पंजीकरण के यात्रा ना करें। QR कोड पास और आधार कार्ड अपने साथ रखें। स्वास्थ्य जांच कराएं।

]]>
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार https://shreejinews.in/major-operation-in-amritsar-3-smugglers-arrested-with-ice-drugs-and-weapons/ Thu, 23 Apr 2026 09:37:59 +0000 https://shreejinews.in/?p=29882

अमृतसर- पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से जुड़े गिरोह के लिए काम कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 915 ग्राम ICE ड्रग्स, पांच अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क बड़े स्तर पर नशे और हथियारों की सप्लाई में शामिल था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और सीमा पार से आने वाली खेप को पंजाब समेत आसपास के इलाकों में पहुंचाने का काम करते थे।

इस मामले में अमृतसर के गेट हकीमा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के कनेक्शन खंगाल रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस खेप की डिलीवरी कहां होनी थी।

]]>
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम https://shreejinews.in/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ Thu, 23 Apr 2026 07:49:10 +0000 https://shreejinews.in/?p=29879

पेशावर कांड की 96वीं बरसी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की 96वीं बरसी पर वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एवं उनके साथियों को किया ननन ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निहत्थे देशवासियों पर गोली चलाने के आदेश को ठुकराकर वीर चंद्र सिंह ‘गढ़वाली’ ने मानवता, सत्य और देशभक्ति की जो मिसाल पेश की, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनका यह साहसिक निर्णय केवल एक घटना नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा का अमिट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाएगा।

]]>
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट https://shreejinews.in/allegations-of-irregularities-during-polling-in-domkal-election-commission-seeks-report/ Thu, 23 Apr 2026 07:28:20 +0000 https://shreejinews.in/?p=29876

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान डोमकल क्षेत्र से मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

स्थानीय मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने से रोका गया और कुछ लोगों को धमकाया भी गया। कई लोगों का कहना है कि पोलिंग बूथ पर जाने पर हमले की चेतावनी दी गई थी, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।

वहीं, रायपुर गांव में सुबह से ही कथित तौर पर हथियारबंद लोगों की मौजूदगी की भी शिकायत सामने आई है। आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर लगाए गए हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शुरुआती समय में सुरक्षा बलों की कमी की बात कही गई, लेकिन बाद में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई। इसके बाद मतदाताओं को सुरक्षा के बीच बूथ तक पहुंचाया गया और मतदान प्रक्रिया दोबारा सामान्य तरीके से शुरू कराई गई।

]]>
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत https://shreejinews.in/chief-minister-dhami-welcomed-vice-president-c-p-radhakrishnan-at-jolly-grant-airport/ Thu, 23 Apr 2026 07:10:26 +0000 https://shreejinews.in/?p=29873

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का उत्तराखण्ड दौरा 

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

]]>
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत https://shreejinews.in/tragic-accident-in-rudraprayag-vehicle-plunges-into-250-meter-deep-gorge-three-dead/ Thu, 23 Apr 2026 07:05:37 +0000 https://shreejinews.in/?p=29871

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भीरी से औरिंग की ओर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और SDRF के जवानों ने रात के अंधेरे में कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे शव को निकालने के प्रयास जारी हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नवीन सिंह (30), अंशुल (28) और अमित सिंह (35) के रूप में हुई है, जो सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

]]>
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए https://shreejinews.in/bloody-outcome-of-rivalry-in-mahendra-park-17-year-old-teenager-murdered-with-a-knife-4-minors-caught/ Thu, 23 Apr 2026 05:56:35 +0000 https://shreejinews.in/?p=29869

दिल्ली- दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में आपसी रंजिश ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां चार नाबालिगों ने 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दक्ष के रूप में हुई है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई रोहित राज पर भी आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच निकला।

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात जे-ब्लॉक मार्केट में एक नाबालिग पर चाकू से हमले की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि घायल किशोर को उसके परिजन बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चारों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके पास से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

मृतक के भाई रोहित राज ने बताया कि दक्ष अपने दोस्त के साथ बाजार गया था, जहां कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि कुछ लड़के उसके भाई पर चाकू से हमला कर रहे हैं। शोर-शराबा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

]]>
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या https://shreejinews.in/uttarakhand-will-shine-in-sports-on-the-international-stage-rekha-arya/ Thu, 23 Apr 2026 04:45:56 +0000 https://shreejinews.in/?p=29866

देहरादून । उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 87वीं अंतरराज्यीय जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही अन्य सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी दिया जा रहा है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में बड़े खेल आयोजन देश में प्रस्तावित हैं। राष्ट्रमंडल खेल और वर्ष 2036 के ओलंपिक के मद्देनज़र युवाओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए, ताकि वे इन मंचों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों से पहले विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में आयोजित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव मिलेगा और वे अधिक संख्या में चयनित हो सकेंगे।

समारोह में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में संघ के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।

समापन अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के महासचिव एमपी सिंह, अध्यक्ष मेघा अहलावत, यतिन टिप्पणिस, राजू दुग्गल, चेतन गुरुंग, प्रिंस वेपोन, केके शर्मा आदि उपस्थित रहे।

]]>