क्राइम – Shreeji News https://shreejinews.in Wed, 22 Jul 2026 10:45:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मुजफ्फरपुर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या https://shreejinews.in/youth-shot-dead-in-muzaffarpur/ Wed, 22 Jul 2026 10:45:57 +0000 https://shreejinews.in/?p=32333

एनएच-28 किनारे मिला शव

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का खून से लथपथ शव राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) के ओवरब्रिज के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम ने युवक को मृत घोषित किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी, स्थानीय थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिक जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक ने जींस और चेक शर्ट पहन रखी थी, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रहा है।

]]>
हरिद्वार में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जंगल में गड्ढे से मिले शव https://shreejinews.in/brutal-murder-of-two-sadhus-in-haridwar-bodies-found-in-a-pit-in-the-forest/ Tue, 21 Jul 2026 06:24:22 +0000 https://shreejinews.in/?p=32280

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोनों साधुओं के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मंदिर में कुछ दिन पहले ठहरे तीन साधु संदेह के घेरे में हैं, जो घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मंदिर के एक सेवादार ने सूचना दी थी कि मंदिर में रहने वाले साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी पिछले कुछ समय से दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर व आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मंदिर के समीप जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को जमीन में दबा दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल भी मौके पर पहुंचे और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की शुरुआती जांच में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से तीनों फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

]]>
सोशल मीडिया पर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार https://shreejinews.in/accused-arrested-for-making-objectionable-comments-about-women-on-social-media/ Mon, 20 Jul 2026 06:40:11 +0000 https://shreejinews.in/?p=32241

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

देहरादून। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अश्लील, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका के चलते कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा ने कोतवाली डालनवाला में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ‘पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी’ नाम से फेसबुक अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति ने महिलाओं के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची और समाज में तनाव का माहौल उत्पन्न होने की आशंका बनी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली डालनवाला में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 79 सहित स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजेन्द्र सिंह रावत को नई दिल्ली स्थित उसके वर्तमान निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर आमजन, विशेषकर महिलाओं में भारी नाराजगी थी और उसके कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।

आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम भरगढ़ी, पोस्ट बजवाड़, थाना पौड़ी गढ़वाल तथा वर्तमान निवासी इंद्रापार्क, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में आराघर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार सैनी, महिला उपनिरीक्षक विनयता चौहान सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

]]>
ऋषिकेश में हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार https://shreejinews.in/dehradun-police-solve-theft-cases-in-rishikesh-two-accused-arrested/ Sat, 18 Jul 2026 11:23:09 +0000 https://shreejinews.in/?p=32223

अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद

देहरादून। ऋषिकेश में अलग-अलग दुकानों में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे की लत के चलते वारदातों को अंजाम देते थे, जबकि मामले में शामिल उनके एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक पहली घटना 12 अप्रैल 2026 को हरिद्वार रोड स्थित कृष्णा मिष्ठान भंडार में हुई थी, जहां दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली गई थी। इसके बाद 23 जून 2026 को देहरादून रोड स्थित न्यू कैलाश मेडिकल हॉल का ताला तोड़कर नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए थे। दोनों मामलों में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल संदिग्धों का सत्यापन किया।

लगातार जांच के दौरान 17/18 जुलाई की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खांड गांव जाने वाले मार्ग स्थित अंडरपास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक गोयल (28 वर्ष) निवासी सोनीपत, हरियाणा और विक्रम (20 वर्ष) निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी से मिली अधिकांश रकम उन्होंने नशे और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,200 रुपये नकद और चोरी किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

]]>
ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश https://shreejinews.in/elderly-woman-attacked-in-udham-singh-nagar-miscreants-flee-after-snatching-her-earrings/ Fri, 17 Jul 2026 10:51:04 +0000 https://shreejinews.in/?p=32183

ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उनके कानों से कुंडल लूट लिए और उन्हें घायल अवस्था में खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के मझरा रहमतुल्लाह गांव में शुक्रवार सुबह 70 वर्षीय महिला रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की नीयत से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उनके कानों में पहने कुंडल खींचकर फरार हो गए।

वारदात के बाद आरोपी घायल महिला को पास के एक खेत में छोड़कर मौके से भाग निकले। काफी समय तक महिला के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनका बेटा उन्हें तलाशने के लिए निकला।

तलाश के दौरान बेटे को रास्ते में सुनसान इलाके से आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उसने अपनी मां को खेत में घायल अवस्था में पड़ा पाया। इसके बाद वह उन्हें सुरक्षित घर लेकर आया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

]]>
दून अस्पताल के महिला शौचालय के पास संदिग्ध युवक की हरकत से मचा हड़कंप https://shreejinews.in/suspicious-behavior-of-a-young-man-near-the-womens-restroom-at-doon-hospital-sparks-panic/ Fri, 17 Jul 2026 07:49:09 +0000 https://shreejinews.in/?p=32176

देहरादून। दून अस्पताल में एक संवेदनशील घटना सामने आने के बाद मरीजों और परिजनों में नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि एक युवक महिला शौचालय क्षेत्र के आसपास संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया। महिला की सतर्कता के चलते मामला उजागर हुआ, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। कुछ महिलाओं ने शौचालय परिसर में एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सूचना दी। आरोप है कि युवक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षा कर्मचारियों को भी जानकारी दी, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था। बाद में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। जांच के लिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

]]>
पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार https://shreejinews.in/dehradun-police-solve-the-theft-case-at-panacea-hospital-five-accused-arrested/ Wed, 15 Jul 2026 12:55:56 +0000 https://shreejinews.in/?p=32118

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अस्पताल से चोरी किया गया करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को अस्पताल के प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर एलईडी टीवी, विद्युत उपकरण, पाइप, वाल्व और अन्य सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विधानसभा मार्ग स्थित एक खंडहर भवन में छापेमारी कर चोरी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खंडहर भवन से चोरी किया गया सामान बरामद किया। बरामदगी में दो एलईडी टीवी, 17 स्टील की पानी की टोटियां, 13 स्टील एंगल कॉक/वाल्व, दो पीतल की टोटियां, 10 फायर सप्लाई नॉन-रिटर्न वाल्व, विद्युत तार, तांबे की वायर तथा एसी सप्लाई के तांबे के पाइप शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बरामद सामान की पहचान अपने अस्पताल की संपत्ति के रूप में की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ शिबू, सोहेल, कुलदीप, सरीक उर्फ बोना और सलमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी नशे के आदी हैं। इनमें से एक फेरी लगाने और दूसरा ठेली लगाने का काम करता है। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सामान को कबाड़ी के हाथ बेचने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

]]>
मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार https://shreejinews.in/police-have-arrested-two-accused-individuals-involved-in-a-mobile-snatching-incident/ Wed, 15 Jul 2026 10:14:59 +0000 https://shreejinews.in/?p=32109

स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम

देहरादून।  कोतवाली प्रेम नगर पर वादी कु० संतोषी जोशी निवासी ठाकुरपुर प्रेम नगर ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की केहरी गांव फ्लाईओवर के नीचे से अपने घर की ओर जाते समय पीछे से आये अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर पर तत्काल मु०अ०सं०- 137/26धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त का संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान झाझरा पुलिस चौकी के सामने से घटना में शामिल 02 अभियुक्तो फरमान तथा सुहेल को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- फरमान पुत्र इकरार निवासी लालपुल, पटेल नगर मूल पता बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 19 वर्ष
2- सुहेल पुत्र मुरसलीन निवासी ब्रह्मपुरी, पटेल नगर, उम्र – 23 वर्ष

बरामद माल

1- एक स्मार्ट मोबाइल फोन मोटरोला रंग हर
2- एक स्कूटी बिना नंबर (घटना में प्रयुक्त)

]]>
सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी https://shreejinews.in/in-saharanpur-an-e-rickshaw-driver-was-stabbed-to-death-over-a-fare-dispute-of-just-%e2%82%b9-30-sensation-in-the-area/ Mon, 13 Jul 2026 07:38:53 +0000 https://shreejinews.in/?p=32021

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये के किराए के विवाद को लेकर एक सवारी ने ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह खूनी वारदात जोगियान पुल स्थित एसबीआई (SBI) बैंक के सामने हुई। गंभीर रूप से घायल चालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर की दानिश कॉलोनी का रहने वाला शाहिद सोमवार रात करीब 12 बजे अपने ई-रिक्शा में एक युवक को बैठाकर जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किराए की रकम को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक शाहिद सफर के लिए 50 रुपये की मांग कर रहा था, जबकि रिक्शे में बैठी सवारी सिर्फ 20 रुपये देने पर अड़ी थी।

महज 30 रुपये का यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि रिक्शे में बैठे युवक ने आव देखा न ताव, अचानक अपने पास रखा चाकू निकाला और शाहिद पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। शाहिद को लहूलुहान करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शाहिद को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण शाहिद की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है।

सहारनपुर के एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

]]>
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को एसटीएफ ने लौटाए ₹25.40 लाख, त्वरित कार्रवाई से मिली राहत https://shreejinews.in/stf-returns-%e2%82%b925-40-lakh-to-cyber-fraud-victim-swift-action-brings-relief/ Mon, 13 Jul 2026 05:26:16 +0000 https://shreejinews.in/?p=32015

देहरादून- उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना पुलिस को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित जांच करते हुए ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में साइबर ठगी के एक मामले में एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़ित की ₹25.40 लाख की धनराशि वापस दिलाई है।

जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया था। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने बड़ी रकम निवेश कर दी, जिसके बाद उसके साथ धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों और ट्रांजेक्शनों की जांच की तथा समन्वित प्रयासों से ₹25.40 लाख की रकम रिकवर कर पीड़ित को वापस दिलाई।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, सीवीवी नंबर तथा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने लोगों से फर्जी निवेश योजनाओं, धनराशि दोगुनी करने के झांसे, नकली वेबसाइटों और ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर मिलने वाले संदिग्ध प्रस्तावों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या फिर राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

इस कार्रवाई में साइबर थाना पुलिस टीम के निरीक्षक शरद चौधरी, मुख्य आरक्षी हेम चंद्र मठपाल और आरक्षी मोहम्मद उस्मान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

]]>