राजनीति – Shreeji News https://shreejinews.in Portal Fri, 10 Apr 2026 05:01:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://shreejinews.in/wp-content/uploads/2022/12/fav.png राजनीति – Shreeji News https://shreejinews.in 32 32 कथित वीडियो विवाद के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की AJUP से गठबंधन तोड़ा, अकेले लड़ेगी बंगाल चुनाव https://shreejinews.in/following-the-alleged-video-controversy-aimim-severs-ties-with-humayun-kabirs-ajup-to-contest-bengal-elections-alone/ Fri, 10 Apr 2026 05:01:50 +0000 https://shreejinews.in/?p=29461

AIMIM–AJUP Alliance Break: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर को लेकर सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ किया गया गठबंधन औपचारिक रूप से समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

AIMIM का कहना है कि वायरल वीडियो में सामने आए बयान समुदाय की ईमानदारी पर सवाल उठाने वाले हैं और पार्टी ऐसे रुख का समर्थन नहीं कर सकती। ओवैसी की पार्टी ने साफ किया कि वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी भी नए गठबंधन की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया है।

पार्टी ने इस मौके पर बंगाल के मुस्लिम समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। AIMIM का आरोप है कि दशकों से राज्य में सेक्युलर राजनीति का दावा करने वाली सरकारें रहीं, लेकिन मुस्लिम समुदाय आज भी सबसे गरीब और उपेक्षित वर्गों में गिना जाता है। पार्टी का कहना है कि उनकी प्राथमिकता हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए स्वतंत्र राजनीतिक आवाज को मजबूत करना है।

हुमायूं कबीर, जिन्हें मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण के विवादित प्रस्ताव के बाद तृणमूल कांग्रेस से निकाला गया था, ने अपनी नई पार्टी AJUP बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया था। लेकिन अब AIMIM के गठबंधन वापस लेने के बाद बंगाल में सियासी समीकरणों पर नया असर पड़ने की संभावना है।

राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

]]>
आप में हलचल: राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, बोले—“खामोश हूं, हारा नहीं” https://shreejinews.in/turmoil-in-aap-raghav-chadha-removed-as-rajya-sabha-deputy-leader-says-i-am-silent-not-defeated/ Fri, 03 Apr 2026 06:04:45 +0000 https://shreejinews.in/?p=29247

Why Was Raghav Chadha Removed: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने राज्यसभा सांसद Raghav Chadha को गुरुवार को एक अहम निर्णय के तहत उच्च सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। उनकी जगह अब Ashok Mittal को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को यह भी सूचित किया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

इस फैसले के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें चुप जरूर कराया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं। चड्ढा ने सवाल उठाया कि उनके बोलने से आखिर किसे दिक्कत है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें राज्यसभा में बोलने का मौका मिला, उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को ही उठाया।

चड्ढा ने अपने संदेश में यह भी कहा कि आम आदमी के मुद्दे उठाना गलत नहीं हो सकता और यह समझ से परे है कि किसी को इससे परेशानी क्यों हो रही है। उन्होंने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए लिखा कि वे जनता के लिए ही काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि उनकी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने इस फैसले को AAP के अंदरूनी मतभेदों का संकेत बताया। उन्होंने Arvind Kejriwal पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और नेतृत्व कमजोर होता दिख रहा है।

सचदेवा ने कहा कि किसी भी दल को अपने संसदीय पदों पर नियुक्ति का अधिकार है, लेकिन किसी सांसद को बोलने से रोकना असामान्य कदम है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के कई नेता नेतृत्व से दूरी बना रहे हैं, जो भविष्य में बड़े राजनीतिक असर डाल सकता है।

इस घटनाक्रम के बाद यह मामला अब सिर्फ संगठनात्मक बदलाव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।

]]>
चुनावी नतीजों पर मुकेश सहनी का बयान~‘जनादेश स्वीकार, लेकिन प्रक्रिया पर सवाल बरकरार’ https://shreejinews.in/mukesh-sahnis-statement-on-the-election-results-i-accept-the-mandate-but-questions-remain-about-the-process/ Mon, 17 Nov 2025 05:23:08 +0000 https://shreejinews.in/?p=24604

Bihar Result Politics: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने महागठबंधन की हार स्वीकार करते हुए भी चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सहनी का कहना है कि इस चुनाव में सत्ता पक्ष ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने एनडीए को जीत की बधाई तो दी, लेकिन साथ ही ‘जनादेश पैसे से खरीदा गया’ जैसे तीखे आरोप भी लगाए।

बिहार चुनाव परिणामों के बाद VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता हार-जीत को स्वीकार करना है, और महागठबंधन इस नतीजे का सम्मान करता है। उन्होंने एनडीए को जीत की बधाई दी, लेकिन साथ ही दावा किया कि यह जीत जनसमर्थन से नहीं बल्कि पैसों के प्रभाव से हासिल की गई है।

सहनी ने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले ‘जीविका दीदी’ के खातों में 10,000 रुपये भेजे जाने ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया। उनके अनुसार, “अगर चुनाव के समय लोगों को पैसे दिए जाएं, तो यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। 10,000 रुपये में सरकार चुनना बेहद चिंताजनक है।” उन्होंने यह भी कहा कि अब सत्ता में आने के बाद एनडीए को महिलाओं को 2 लाख रुपये देने जैसे अपने वादों को पूरा करना होगा।

अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर सहनी ने कहा कि वीआईपी जनता का विश्वास नहीं जीत पाई, लेकिन वे इस हार पर आत्ममंथन करेंगे और नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच लौटेंगे।

लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही राजनीतिक असहमति पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन चुनावी हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप किसी एक व्यक्ति पर थोपना सही नहीं है। सहनी का मानना है कि हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही राजनीति का सही रास्ता है।

]]>
बिहार चुनाव में धांधली का आरोप! केरल कांग्रेस ने कहा-“हजारों असली वोटरों के नाम हटे” https://shreejinews.in/allegations-of-rigging-in-bihar-elections-kerala-congress-says-thousands-of-genuine-voters-names-removed/ Sat, 15 Nov 2025 09:24:56 +0000 https://shreejinews.in/?p=24546

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नतीजों के बाद जहां एक ओर एनडीए जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी ओर केरल कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूचियों से बड़े पैमाने पर वैध वोटरों के नाम हटाए जाने ने चुनाव नतीजों को प्रभावित किया है।

केरल कांग्रेस का दावा है कि एनडीए की 202 सीटों में से 128 सीटों पर मिली जीत कथित रूप से मतदाता सूची में हुए “मनमाने नाम विलोपन” का नतीजा है। पार्टी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान हजारों वास्तविक वोटरों को सूची से हटाया गया, जबकि अवैध मतदाताओं की पहचान के नाम पर शुरू की गई यह प्रक्रिया अपने उद्देश्य में बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी।

केरल कांग्रेस ने क्या कहा?

पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा कोर्ट के आदेश पर जारी किए गए मतदाता विलोपन डेटा का विश्लेषण किया और हर सीट के जीत-हार के अंतर से जोड़ा। उनके मुताबिक हटाए गए नामों में अधिकतर “जिंदा और असली” वोटर थे। अवैध प्रवासियों की पहचान के नाम पर किए गए इस अभियान में एक भी विदेशी नागरिक नहीं मिला-न बांग्लादेश से, न म्यांमार से, न नेपाल से। सबसे अधिक नाम गरीब, कमजोर और हाशिए पर पड़े तबकों के हटाए गए, जिससे चुनावी संतुलन बिगड़ा।

पार्टी ने प्रधानमंत्री के “लोकतंत्र की जननी” वाले बयान पर तंज करते हुए कहा कि यदि इस पैटर्न को अनदेखा किया गया, तो आने वाले समय में “वोटर लिस्ट से नागरिकों को हटाने का खेल” और तेज हो सकता है।

चिराग पासवान का पलटवार

केरल कांग्रेस के आरोपों का एनडीए ने जोरदार विरोध किया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष चुनाव हारते ही ईवीएम, अधिकारियों और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने में लग जाता है। उनके मुताबिक— “हार का कारण खोजने के बजाय विपक्ष यदि आत्ममंथन करे तो बेहतर रहेगा।”

बिहार चुनाव में किसे क्या मिला?

इस बार एनडीए ने 202 सीटों के साथ भारी बहुमत दर्ज किया—

भाजपा: 89

जेडीयू: 85

एलजेपी (आरवी): 19

HAMS: 5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4

वहीं, महागठबंधन मुश्किल से 35 सीटों पर सिमट गया—

आरजेडी: 25

कांग्रेस: —06

CPI(ML): 2

CPM: 1

अन्य: AIMIM को 5 और BSP को 1 सीट मिली।

प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज खाता भी नहीं खोल सकी।

]]>
बिहार चुनाव 2025: एनडीए की सुनामी, उपचुनावों में भी भाजपा की बड़ी बढ़त https://shreejinews.in/bihar-elections-2025-nda-tsunami-bjp-leads-in-by-elections-too/ Fri, 14 Nov 2025 07:25:37 +0000 https://shreejinews.in/?p=24489

Bihar Election Voting: 2025 के विधानसभा चुनाव और देशभर की आठ उपचुनावी सीटों की मतगणना जारी है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर रुझानों ने चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। वहीं पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर में हो रहे उपचुनावों से भी अहम नतीजे सामने आने लगे हैं। बिहार में एनडीए की मजबूत बढ़त ने सियासी हलचलें तेज कर दी हैं। दूसरी ओर अलग-अलग राज्यों के उपचुनावों में भी भाजपा ने महत्वपूर्ण बढ़त दर्ज की है।

बिहार में NDA का पलड़ा भारी

नवीनतम रुझानों में एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को मजबूती से पार कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12:30 बजे तक स्थिति ये रही

भाजपा – 88 सीटों पर आगे

जदयू – 79 सीटों पर आगे

राजद – 32 सीटों पर आगे

लोजपा रामविलास – 21 सीटों पर आगे

सीपीआईएमएल – 5 सीटों पर आगे

कांग्रेस –4 सीटों पर आगे

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “ये हमारे लिए अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले ही कहा था कि बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। किसी भी हालत में हमारी सीटें 160 से नीचे नहीं जाएंगी।” उनके इस बयान ने यह संकेत साफ कर दिया है कि एनडीए को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है।

जदयू कार्यालय में जश्न का माहौल

पटना स्थित जदयू मुख्यालय में नीतीश कुमार के समर्थक जश्न में डूबे नजर आए। जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा, “बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। हम इसे दोहरा त्योहार मानकर मनाएंगे होली और दिवाली दोनों एक साथ।”

जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: नगरोटा सीट पर भाजपा की जीत

जम्मू-कश्मीर में नगरोटा सीट के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी हर्ष देव सिंह (जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी) को 26,000 से ज्यादा वोटों से हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि “नगरोटा के लोगों ने लगातार दो वर्षों से जो विश्वास हम पर दिखाया है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हर घर-परिवार से मिला आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणा है।”

]]>
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 16 मंत्रियों की साख दांव पर, जानिए कहाँ से किसका मुकाबला https://shreejinews.in/bihar-elections-2025-16-ministers-credentials-at-stake-in-the-first-phase-find-out-who-is-contesting-from-where/ Thu, 06 Nov 2025 07:59:03 +0000 https://shreejinews.in/?p=24207

Bihar Election 2025 First Phase: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण आज सुबह सात बजे से जारी है। शाम पाँच बजे तक वोटिंग चलेगी। इस चरण में 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। सुबह 9 बजे तक औसतन 10 से 15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मौसम सुहाना है, लेकिन मुकाबले सियासी रूप से बेहद गरम हैं। हर सीट पर समीकरण जातीय, राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से जुड़े हैं।

आइए जानते हैं किन-किन सीटों पर सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों को कड़ी चुनौती मिल रही है

सोनवर्षा (सहरसा)

जदयू के रत्नेश सदा के सामने कांग्रेस की सरिता देवी मैदान में हैं। जनसुराज ने इस आरक्षित सीट पर रिटायर्ड टीचर सत्येन्द्र हाजरा को उतारा है। त्रिकोणीय मुकाबला यहां वोटों का गणित बिगाड़ सकता है।

दरभंगा सदर

भाजपा के मंत्री संजय सरावगी को इस बार भी कड़ी चुनौती मिल रही है। उनके सामने वीआईपी के उमेश सहनी, जनसुराज के आरके मिश्रा और प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी हैं। यहां अंदरूनी असंतोष भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

जाले (दरभंगा)

भाजपा के जिवेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के ऋषि मिश्रा मैदान में हैं। पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार रहे मशकूर अहमद रहमानी इस बार निर्दलीय हैं। मुस्लिम वोटरों का रुख तय करेगा कि बाजी किसके हाथ जाएगी।

कुढ़नी (मुजफ्फरपुर)

भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के सामने राजद के बबलू कुशवाहा और जनसुराज के मोहम्मद अली इरफान हैं। तीनों उम्मीदवार अलग-अलग वर्गों पर पकड़ बनाए हुए हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

साहेबगंज (मुजफ्फरपुर)

भाजपा के राजू कुमार सिंह को राजद के पृथ्वी राय से सीधी टक्कर मिल रही है। जनसुराज ने यहां राजपूत समुदाय से हरिकिशोर सिंह को उतारकर जातीय समीकरण को और पेचीदा बना दिया है।

सीवान

भाजपा के मंगल पांडेय के सामने राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी हैं। जनसुराज ने मुस्लिम समाज के इंतक़ाब अहमद को उतारा है, जिससे वोटों का बिखराव तय माना जा रहा है।

लखीसराय

यहां भाजपा के दिग्गज विजय कुमार सिन्हा का मुकाबला कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीष से है। जनसुराज ने भूमिहार समाज से शिक्षाविद् सूरज कुमार को टिकट देकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

तारापुर (मुंगेर)

भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ राजद ने अरुण साह को उतारा है। जनसुराज ने डॉक्टर संतोष सिंह को मैदान में उतारकर भाजपा के कोर वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश की है।

भोरे (गोपालगंज)

जदयू के सुनील कुमार के सामने भाकपा माले के धनंजय पासवान हैं। वहीं जनसुराज की प्रीति किन्नर इस सीट को चर्चा में ले आई हैं।

अमनौर (सारण)

भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू से राजद के सुनील राय टक्कर ले रहे हैं। जनसुराज ने भूमिहार वर्ग से राहुल सिंह को मैदान में उतारा है, जिससे त्रिकोणीय स्थिति बनी हुई है।

कल्याणपुर (समस्तीपुर)

जदयू के महेश्वर हजारी के सामने भाकपा माले के रंजीत राम और जनसुराज के राम बालक पासवान हैं। तीनों दल अलग-अलग वर्गों को साधने में जुटे हैं।

सरायरंजन (समस्तीपुर)

विजय कुमार चौधरी (जदयू) को राजद के अरविंद सहनी चुनौती दे रहे हैं। ब्राह्मण वोटरों को आकर्षित करने के लिए जनसुराज ने सज्जन मिश्रा को मैदान में उतारा है।

बछवाड़ा (बेगूसराय)

भाजपा के सुरेंद्र मेहता के सामने भाकपा के अवधेश राय हैं, जबकि जनसुराज ने भूमिहार समाज के रामोद कुंवर को प्रत्याशी बनाया है।

बिहारशरीफ (नालंदा)

भाजपा के डॉ. सुनील कुमार को भाकपा के शिव कुमार यादव और जनसुराज के दिनेश कुमार से टक्कर मिल रही है।

 नालंदा

जदयू के श्रवण कुमार के सामने कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार (छोटे मुखिया) हैं। जनसुराज ने कुमारी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारकर महिला उम्मीदवारों में उत्साह भर दिया है।

बांकीपुर (पटना)

भाजपा के नितिन नवीन का सामना राजद की रेखा गुप्ता से है, जबकि जनसुराज ने भूमिहार वर्ग की वंदना कुमारी को टिकट देकर भाजपा के वोट बैंक पर सीधा वार किया है।

पहले चरण की वोटिंग के साथ ही बिहार की सियासत ने रफ्तार पकड़ ली है। सत्ता के 16 चेहरों की परीक्षा आज ईवीएम में बंद हो चुकी है। अब 2025 के नतीजे ही बताएंगे, जनता के मन में कौन बसता है, और कौन जनता की उम्मीदों से बाहर हो गया।

]]>
राहुल गांधी ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, कहा- हरियाणा में 25 लाख वोट हुए चोरी https://shreejinews.in/rahul-gandhi-again-raised-the-issue-of-vote-theft-saying-2-5-million-votes-were-stolen-in-haryana/ Wed, 05 Nov 2025 08:26:40 +0000 https://shreejinews.in/?p=24167

500 वोटर एक ही पते पर, फर्जी फोटो वाले हजारों नाम – राहुल का दावा

राहुल बोले- हर आठ में से एक मतदाता नकली, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव प्रक्रिया में “वोट चोरी” के आरोपों को दोहराते हुए कई उदाहरण सामने रखे। राहुल ने दावा किया कि हरियाणा सहित कुछ राज्यों में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता जोड़े गए और कई वोट काट दिए गए। उन्होंने इसे “सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन” बताते हुए कहा कि यह अलग–अलग बूथ की नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर की गई गड़बड़ी है।

एग्जिट पोल का हवाला, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ राज्यों के एग्जिट पोल दिखाए और कहा कि हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में वोटिंग के बाद जो शिकायतें आईं, वो एग्जिट पोल और रिजल्ट में अंतर की ओर संकेत करती हैं। उन्होंने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने अलग–अलग नाम से हरियाणा में कई बार वोट डाला।

“H फाइल्स” का जिक्र
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास “H फाइल्स” हैं, जिनमें हरियाणा में कथित अनियमितताओं से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि हर आठ में से एक वोटर फर्जी है और हरियाणा में करीब 1 लाख से ज्यादा मतदाता ऐसे मिले जिनके फोटो संदिग्ध हैं। राहुल ने यह भी कहा कि 25 लाख वोट चोरी हुए और बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट “काटे” गए।

500 वोटर एक ही पते पर — राहुल का दावा
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कई लोगों के मकान नंबर 0 दर्ज हैं और जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता सामने आया है। उन्होंने कहा कि फर्जी नामों की पहचान करना मुश्किल है क्योंकि उनका कोई सत्यापित एड्रेस नहीं है।

पहले भी दे चुके हैं संकेत
राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर 1 सितंबर को भी बयान दिया था और कहा था कि “वोट चोरी” को लेकर वे “हाइड्रोजन बम” फोड़ेंगे। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी आने वाले समय में इस मुद्दे पर और दस्तावेज़ व विवरण सार्वजनिक कर सकते हैं।

]]>
हमें लोकतंत्र, संविधान और मुंबई की पहचान को बचाने के लिए मिलकर लड़ना होगा- संजय राउत https://shreejinews.in/we-have-to-fight-together-to-save-democracy-constitution-and-the-identity-of-mumbai-sanjay-raut/ Thu, 23 Oct 2025 11:33:13 +0000 https://shreejinews.in/?p=23705

संजय राउत बोले- भाजपा को हराना और मुंबई की अस्मिता को बचाना अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सांसद संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनावों से पहले विपक्षी एकता की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना और मुंबई की अस्मिता को बचाना अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

राउत ने कहा, “हमें लोकतंत्र, संविधान और मुंबई की पहचान को बचाने के लिए मिलकर लड़ना होगा। अगर विपक्ष एकजुट रहेगा, तो मराठी मानूस भी साथ देगा।”

कांग्रेस से तल्खी पर दी सफाई

कांग्रेस के एमएलसी भाई जगताप के इस बयान पर कि बीएमसी चुनाव में कांग्रेस न तो शिवसेना (यूबीटी) और न ही मनसे से गठबंधन करेगी, राउत ने कहा – “कांग्रेस हमारी सहयोगी पार्टी है, चाहे इंडिया गठबंधन हो या महा विकास आघाड़ी। ये केवल एक दल नहीं, कई दलों का समूह है।”

‘मुंबई को अदाणी के जबड़ों से बचाना होगा’

संजय राउत ने कहा, “हमारा मकसद स्पष्ट है — भाजपा को रोकना और मुंबई को अदाणी के जबड़ों से बचाना। अगर कोई पार्टी अलग रुख अपनाती है, तो वह उनका निर्णय है, पर हम अपने सहयोगियों को मुश्किल में डालने वाले बयान नहीं देंगे।”

‘कांग्रेस नेतृत्व से ही होगी बात’

उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल या रमेश चेन्निथला से ही होगी। हाल ही में उन्होंने वेणुगोपाल से मुलाकात की थी, जिसमें मनसे को महा विकास आघाड़ी में शामिल करने पर चर्चा हुई थी।

बिहार का उदाहरण देकर साधा निशाना

बिहार में सीट बंटवारे पर चल रहे विवाद को लेकर राउत ने कहा, “वहां कांग्रेस और राजद कई सीटों पर आमने-सामने हैं। क्या बिहार में कोई उद्धव ठाकरे या राज ठाकरे हैं?”

]]>
अजय राय का मायावती पर तीखा हमला, कहा- बसपा प्रमुख विपक्षी वोट बांटने के लिए कर रही हैं काम https://shreejinews.in/ajay-rai-launches-scathing-attack-on-mayawati-says-bsp-chief-is-working-to-divide-opposition-votes/ Fri, 10 Oct 2025 09:00:24 +0000 https://shreejinews.in/?p=23280

अजय राय ने मायावती को कहा “बीजेपी की बी टीम”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी की मदद कर विपक्षी वोटों को तोड़ रही हैं। राय ने मायावती को कांशीराम की विचारधारा को बेचने, दलितों और मुसलमानों के मुद्दों पर चुप रहने और अपनी हालिया रैली के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है।

अजय राय ने मायावती पर बीजेपी की “बी टीम” होने का गंभीर आरोप लगाया है। राय के अनुसार, लखनऊ में मायावती की रैली बीजेपी द्वारा फंडेड और प्रायोजित थी, जिसमें सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर भीड़ जुटाई गई। कांशीराम की पुण्यतिथि पर राय ने कहा कि मायावती ने दलितों और वंचितों के लिए कांशीराम के संघर्ष और उनकी विरासत को नष्ट कर दिया। राय ने रायबरेली, बरेली और बहराइच में दलित और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हुई घटनाओं पर मायावती की चुप्पी को भी गंभीर मुद्दा बताया।

इसके अलावा, राय ने दावा किया कि मायावती की सक्रियता का उद्देश्य केवल उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव में दलित वोट बैंक को बांटकर “इंडिया” गठबंधन को कमजोर करना है।

]]>
कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, नेतन्याहू की तारीफ करने को बताया ‘शर्मनाक’ https://shreejinews.in/congress-attacks-pm-modi-calls-his-praise-of-netanyahu-shameful/ Thu, 09 Oct 2025 11:31:54 +0000 https://shreejinews.in/?p=23264

जयराम रमेश बोले – गाजा में नरसंहार करने वाले नेतन्याहू की प्रशंसा नैतिक रूप से निंदनीय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वेस्ट एशिया शांति पहल की सराहना और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ करने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे “नैतिक रूप से गलत” और “भारत की पारंपरिक विदेश नीति के विपरीत” बताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा को लेकर हुए हालिया समझौते का स्वागत करते हुए ट्रंप और नेतन्याहू दोनों की प्रशंसा की, जो चौंकाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू की बिना शर्त तारीफ करना शर्मनाक है, क्योंकि वे गाजा में चल रही हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।

रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार फलस्तीन के स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के भविष्य को लेकर पूरी तरह मौन है। उन्होंने याद दिलाया कि भारत ने 1988 में ही फलस्तीन को मान्यता दी थी और अब 150 से अधिक देश उस रुख का समर्थन कर रहे हैं।

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण का स्वागत करते हुए लिखा कि यह इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। पीएम ने उम्मीद जताई थी कि बंधकों की रिहाई और गाजा को मिल रही मानवीय सहायता से क्षेत्र में स्थायी शांति की राह खुलेगी।

इस समझौते को इस्राइल और हमास के बीच अब तक की सबसे बड़ी कूटनीतिक प्रगति माना जा रहा है, जिसके तहत संघर्षविराम और बंदियों की रिहाई पर सहमति बनी है।

]]>