Shreeji News https://shreejinews.in Portal Fri, 06 Mar 2026 12:19:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://shreejinews.in/wp-content/uploads/2022/12/fav.png Shreeji News https://shreejinews.in 32 32 चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज https://shreejinews.in/the-government-is-fully-prepared-for-the-chardham-yatra-maharaj/ Fri, 06 Mar 2026 12:00:08 +0000 https://shreejinews.in/?p=28335

कहा इस बार भी रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना

देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। 06 मार्च से यात्रियों के पंजिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार भी चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम की तीर्थ यात्रा हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखती है। लाखों की संख्या में भक्त हर साल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के उद्देश्य से गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर जाते हैं। सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के कारण वर्ष 2025 में छप्पन लाख इकतीस हजार श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए थे। इस वर्ष भी सरकार ने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए विशेष प्रबंध किये हैं।

पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में पंजीकरण का कार्य छह मार्च से प्रारंभ हो गया है। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत तौर पर अक्षय तृतीय के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी सरकारी विभागों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी पूरी व्यवस्था की है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 50 काउंटर बनाने बनाये गये हैं। इनमें 30 काउंटर ऋषिकेश में और 20 काउंटर विकासनगर में स्थापित किए गए हैं। यह सभी काउंटर दिन-रात यानी पूरे 24 घंटे काम करेंगे, ताकि किसी भी यात्री को पंजीकरण में कोई परेशानी न हो। श्रद्धालु अपना पंजीकरण वेबलिंक-Weblink-registrationandtouristcare.uk.gov.in और Mobile App- Tourist Care Uttarakhand Mobile App- Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा श्रद्धालू अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से भी कर सकेंगे जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यात्रा पंजीकरण केन्द्र एवं ट्रॉजिट कैम्प ऋषिकेश, पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार और पंजीकरण केन्द्र विकास नगर देहरादून में पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन भौतिक काउंटरों पर पंजीकरण सेवा कपाट खुलने से दो दिन पूर्व 17 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी। रजिस्ट्रेशन स्थलों पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गये हैं।

महाराज ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय और पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था के साथ साथ यात्रा रूट पर मुख्य मार्गो और वैकल्पिक मार्गो को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश और यात्रा के मानकों को ध्यान में रखते हुए SOP भी जारी की जाएगी। यात्रा के दौरान हर वाहन के ट्रिप कार्ड पर यात्रियों और चालक की जानकारी के साथ-साथ टूर आपरेटर या वाहन मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और लाइसेंस नंबर दर्ज होना अनिवार्य किया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में इस बार कुल 1800 बसें संचालित की जाएंगी, जिनमें 400 बसें रिजर्व रहेंगी। प्रतिदिन 130 बसें रवाना होंगी और 10 दिन की यात्रा अवधि में लगभग 1300 मार्गों पर चलेंगी।

]]>
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम https://shreejinews.in/tehri-lake-will-become-a-major-center-of-tourism-and-sports-in-the-world-cm/ Fri, 06 Mar 2026 11:22:34 +0000 https://shreejinews.in/?p=28332

टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा

नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास

टिहरी। पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन करते हुए विश्वास प्रकट किया कि सुंदर टिहरी झील आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। इस मौके पर उन्होंने घोषणा कि कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में देश-विदेश से आए खिलाड़ियोें के साथ ही अन्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम रही है। हमारी नदियां, हमारे पर्वत, हमारी झीलें और हमारी परंपराएं पूरे विश्व को आकर्षित करती रही हैं। आज उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टिहरी झील के किनारे आयोजित ये महोत्सव पर्यटन, खेल और स्थानीय संस्कृति तीनों को एक मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसी टिहरी झील प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत उदाहरण होने के साथ- साथ साहसिक खेलों के आयोजन स्थल के रूप में तेजी से उभर रही है। यहां आयोजित होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रही हैं, बल्कि उत्तराखंड को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने का काम भी कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने टिहरी को लेकर अपनी सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि टिहरी को वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए टिहरी झील में कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्की, पैरा-सेलिंग, स्कूबा डाइविंग और अन्य साहसिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ताकि हमारे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि टिहरी झील के आसपास विकसित हो रहा यह खेल और पर्यटन तंत्र स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर पैदा कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि टिहरी झील केवल एक पर्यटन स्थल ही न रहे, बल्कि खेल, संस्कृति और प्रकृति के संगम का वैश्विक केंद्र भी बने। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव जगजाहिर है और उन्होंने स्वयं यहां आकर हमें प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और साहसिक खेलों को प्रोत्साहन देेने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का खास तौर पर जिक्र किया। इस क्रम में उन्होंने आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई-एल्टीट्यूड मैराथन, माणा में एमटीबी चैैलेंज, एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी जैसे बडे़ स्तर के आयोजनों की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हमारे युवा केवल अवसरों की प्रतीक्षा न करें, बल्कि अपने सामथ्र्य और परिश्रम से नए अवसरों का सृजन भी करें। उन्होंने कहा कि आज टिहरी में 400 से अधिक युवा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह जानकारी खुशी देने वाली है। पूर्ण विश्वास है कि ये युवा भविष्य में उत्तराखंड को वैश्विक पैराग्लाइडिंग मानचित्र पर स्थापित करने में अवश्य सफल रहेंगे।

अपने संबोधन में उन्होंने टिहरी क्षेत्र में विकास कार्यों की तस्वीर को सामने रखा। उन्होंने बताया कि टिहरी क्षेत्र के के समग्र विकास हेतु लगभग 1300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है। इसमें टिहरी झील का विकास, रिंग रोड का निर्माण, तिमाड़ गांव को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने जैसे प्र्रमुख कार्य शामिल हैं। इसके अलावा यहां भिलंगना विकासखंड की सुनारगांव ग्राम पंचायत को एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। विशिष्ट पहाड़ी शैली में एक नया आंगनबाड़ी भवन भी बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में जिले के सभी ब्लाक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 10 कॉम्पेक्टर केंद्रों और 4267 कूड़ा संग्रहण केंद्रों की स्थापना का भी जिक्र किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपायाय, विक्रम सिंह नेगी, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत व चंबा की अध्यक्ष सोबनी धनोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सीएम ने देवडोलियों से आशीर्वाद भी लिया ।

कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का रिमोट दबाकर वर्चुअल शिलान्यास किया। यह मार्ग एशियन डेवलपमेंट बैंक के स्तर पर वित्त पोषित है,जिसकी कुल लागत 318 करोड़ है। इस मार्ग की लंबाई करीब 15 किलोमीटर है।

नौ मार्च तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
टिहरी लेक फेस्टिवल में नौ मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साहसिक खेल व पर्यटन गतिविधियों के अलावा लोक संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

]]>
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या https://shreejinews.in/women-empowerment-will-start-from-home-rekha-arya/ Fri, 06 Mar 2026 10:12:38 +0000 https://shreejinews.in/?p=28329

राज भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047 के विकसित भारत में यहां की महिलाएं बड़ा योगदान करेंगी।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वात्सल्य योजना लागू की है तथा अनाथ किशोर-किशोरियों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की असली शुरुआत घर से ही होती है। जब परिवार में महिलाओं को सम्मान और बराबरी का स्थान मिलेगा, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण उस दिन माना जाएगा, जब उन्हें अपने अधिकारों के लिए अलग से आवाज उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और महिला दिवस जैसे औपचारिक आयोजनों की प्रासंगिकता भी स्वतः समाप्त हो जाएगी।

कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन और निदेशक बंशीलाल राणा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी https://shreejinews.in/95-bigha-land-was-sold-in-advance-and-when-asked-for-the-sale-deed-he-was-threatened-with-death/ Fri, 06 Mar 2026 09:46:53 +0000 https://shreejinews.in/?p=28327

मोदीनगर। कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी रामप्रसाद और मोदीनगर के गोविंदपुरी स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार उर्फ स्वामी ने आरोप लगाया है कि मार्च 2025 में उनकी मुलाकात भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी देशराज पंवार और मेरठ के हापुड़ अड्डा निवासी सरताज से हुई थी। दोनों ने उन्हें मुकीमपुर गांव में कृषि भूमि दिलाने का भरोसा दिलाया।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक आरोपियों ने 95 बीघा कृषि भूमि का सौदा 20 से 25 लाख रुपये प्रति कच्चा बीघा के हिसाब से तय कराया। इसके बाद उन्होंने सौदे के एवज में 75 लाख रुपये एडवांस के रूप में आरोपियों को दे दिए।

आरोप है कि तय समय सीमा बीतने के बाद भी आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। जब पीड़ितों ने बैनामा कराने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहकर वहां से भगा दिया।

पीड़ितों ने मामले की शिकायत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से की, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर देशराज पंवार, राजकुमार पंवार, अरुण पंवार, अंकित, राहुल (निवासी मुकीमपुर) और सरताज (निवासी हापुड़ अड्डा, मेरठ) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर https://shreejinews.in/the-echo-of-the-development-of-devbhoomi-is-now-on-the-national-stage/ Fri, 06 Mar 2026 08:23:17 +0000 https://shreejinews.in/?p=28324

धामी के सुशासन मॉडल को देखने हरिद्वार आ रहे अमित शाह

धर्मनगरी में दिखेगा आस्था, विकास और राजनीति का संगम

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर एक ऐसे क्षण की साक्षी बनने जा रही है, जहाँ आस्था, विकास और राजनीति—तीनों का संगम दिखाई देगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे और राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “जन-जन की सरकार, बेमिसाल 4 साल” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह आयोजन केवल औपचारिक सरकारी कार्यक्रम नहीं माना जा रहा, बल्कि उत्तराखंड में उभरते सुशासन, विकास की नई गति और प्रशासनिक कार्यसंस्कृति की झलक दिखाने वाला मंच भी बन रहा है।

हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम में अमित शाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़कों और संपर्क मार्गों के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश को प्रोत्साहन, पर्यटन संवर्धन तथा धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उठाए गए कदमों को भी विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार मॉडल, चित्र और जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास होगा कि किस तरह उत्तराखंड ने विकास और सुशासन के रास्ते पर नई रफ्तार पकड़ी है।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से भी जुड़ा रहेगा। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह पांच लोगों को भारत की नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपेंगे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ये सभी व्यक्ति औपचारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार इन पांचों व्यक्तियों के नाम पहले ही राज्य सरकार को भेजे जा चुके हैं। इसे सीएए के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

इसी क्रम में 7 से 9 मार्च तक बैरागी कैंप में “न्याय संहिता” विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके माध्यम से नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी, ताकि न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सके। भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ लाख लोगों की भागीदारी की संभावना है, जो इसे एक बड़े जनसमागम का रूप दे सकती है।

यह आयोजन केवल चार वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि उत्तराखंड में उभरते नेतृत्व और विकास की दिशा का संदेश भी है। धर्मनगरी हरिद्वार से उठने वाली यह गूंज केवल आस्था की नहीं, बल्कि उस विश्वास की भी प्रतीक होगी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनसेवा की नई पहचान गढ़ रहा है।

देवभूमि की पावन धरती से उठने वाला यह संदेश एक बार फिर यही कहता प्रतीत होगा—उत्तराखंड अब केवल आस्था की भूमि नहीं, बल्कि संकल्प, विकास और सशक्त नेतृत्व की नई कहानी भी लिख रहा है।

]]>
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत https://shreejinews.in/3-new-district-cooperative-banks-will-be-opened-in-the-state-dr-dhan-singh-rawat/ Fri, 06 Mar 2026 08:08:20 +0000 https://shreejinews.in/?p=28321

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार

देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की स्थापना की जाएगी साथ ही 55 नई बैंक शाखाएं खोली जाएगी। जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं सुलभ होंगी और सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंकों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य सहकारी बैंक तथा सभी जिला सहकारी बैंकों के महाप्रबंधक उपस्थित रहे, जबकि समस्त जनपदों के सहायक निबंधक भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने एनपीए वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिला सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों को अगले 15 दिनों में युद्ध स्तर पर वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि एनपीए वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी जनपद में वसूली अभियान में ढिलाई पाई गई तो संबंधित सहायक निबंधक तथा बैंक के महाप्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. रावत ने बताया कि मार्च माह में वह स्वयं हर पांच दिन के अंतराल पर 30 मार्च तक समीक्षा बैठक करेंगे और एनपीए वसूली की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 30 मार्च के बाद जिन जनपदों में वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलेगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में सहकारिता मंत्री ने निबंधक सहकारिता को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 अप्रैल से प्रदेश की शीर्ष सहकारी समितियों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही जनपदों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने जनपदों में सहकारी समितियों की बैठक आयोजित कर ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण एवं भ्रमण करें। मंत्री ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि सहकारिता तंत्र को और अधिक प्रभावी व जवाबदेह बनाया जा सके।

वर्चुअल बैठक में निबंधक सहकारी समितियां डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक प्रदीप मेहरोत्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में https://shreejinews.in/property-dealer-shot-dead-while-playing-holi-in-noida-four-people-including-a-woman-detained/ Fri, 06 Mar 2026 07:40:47 +0000 https://shreejinews.in/?p=28318

नोएडा: होली के दिन सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े पत्नी और बच्चों के सामने प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब सोसाइटी में लोग होली खेल रहे थे। अचानक हुई फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई।

पुलिस के मुताबिक साहिल सिंघल मूल रूप से सोरखा गांव के रहने वाले थे और परिवार के साथ आईवी काउंटी सोसाइटी में रहते थे। करीब चार साल पहले उनकी मुलाकात गाजियाबाद की एक युवती से हुई थी, जो उस समय कोको काउंटी सोसाइटी में काम करती थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद प्रेम संबंध बन गए। बाद में युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी, जिस कारण दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और साहिल उससे दूरी बनाने लगे।

बुधवार को युवती अपने भाई निखिल सोलंकी, लोकेश उर्फ लब्बू सोलंकी और पड़ोसी लक्की के साथ कार से सोसाइटी पहुंची। बताया जा रहा है कि सोसाइटी में एंट्री साहिल ने ही कराई थी। चारों पहले उनके फ्लैट पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद साहिल की मां ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के साथ नीचे सोसाइटी परिसर में होली खेल रहे हैं।

चारों वहां पहुंचे और साहिल से बातचीत करने लगे। इसी दौरान शादी और अन्य मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवती के भाई निखिल ने गुस्से में आकर साहिल के सीने में तीन गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल ने युवती के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए थे, जिससे उसका भाई नाराज था। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती लंबे समय से साहिल पर शादी का दबाव बना रही थी और उससे पैसे भी लेती रही।

पुलिस ने युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार अवैध था। पुलिस को आशंका है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

]]>
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू https://shreejinews.in/online-registration-for-chardham-yatra-2026-begins-today/ Fri, 06 Mar 2026 07:35:54 +0000 https://shreejinews.in/?p=28316

19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु अब आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण कर सकेंगे।

राज्य सरकार के अनुसार चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इसके तहत श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, ताकि यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा सके।

इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। सबसे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

सरकार ने उन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी की है, जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

राज्य सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे यात्रियों की संख्या का सही आकलन करने और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

]]>
फर्जी हस्ताक्षर कर जॉइंट अकाउंट से निकाले 30 लाख, बैंक मैनेजर की भूमिका भी जांच के घेरे में https://shreejinews.in/30-lakh-withdrawn-from-a-joint-account-using-forged-signatures-the-role-of-the-bank-manager-is-also-under-investigation/ Fri, 06 Mar 2026 06:49:57 +0000 https://shreejinews.in/?p=28313

गाजियाबाद। निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मोदीनगर क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी एक कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब स्थित एक इंफ्रा कंपनी के डायरेक्टर, बैंक मैनेजर और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता जय कुमार ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने व्यापारिक साझेदारी के उद्देश्य से पंजाब के अमृतसर में स्थित समर इंफ्रा कंपनी में करीब 52.68 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। कंपनी के डायरेक्टर महेंद्र सिंह ने उस समय लेन-देन का विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से भी साझा किया था।

जय कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने निवेश की गई राशि वापस मांगी तो कंपनी की ओर से कारोबार में घाटा होने का हवाला दिया गया और दिसंबर 2023 तक भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि कंपनी का एक जॉइंट बैंक अकाउंट आरडीसी राजनगर स्थित बैंक में खोला जाएगा, जिसमें बिना उनकी सहमति के कोई भी रकम नहीं निकाली जाएगी और खाते में नेट बैंकिंग की सुविधा भी नहीं होगी।

शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में उन्हें जानकारी मिली कि एक अन्य कंपनी ने समर इंफ्रा कंपनी के खाते में करीब 1.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। जब वह अपने साझेदारों के साथ बैंक पहुंचकर रकम निकालने गए तो पता चला कि खाते से करीब 30.20 लाख रुपये पहले ही अन्य खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

जय कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाते में नेट बैंकिंग सुविधा सक्रिय कराई और रकम को अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया। इस संबंध में जब बैंक मैनेजर से जवाब मांगा गया तो संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

]]>
Delhi: जलाशयों की फ्लशिंग के चलते दो दिन पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने लोगों से की अपील https://shreejinews.in/delhi-water-shortage-for-two-days-due-to-flushing-of-reservoirs-jal-board-appeals-to-people/ Fri, 06 Mar 2026 06:17:17 +0000 https://shreejinews.in/?p=28307

नई दिल्ली। राजधानी में भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई (फ्लशिंग) के चलते 6 और 7 मार्च को कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से पहले से जरूरत के अनुसार पानी संग्रहित करने की अपील की है।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार 6 मार्च को दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रह सकती है। इनमें सीआर पार्क पॉकेट-52, एमएनओपी ब्लॉक, चिराग एन्क्लेव, हेमकुंट कॉलोनी, गोदावरी अपार्टमेंट, दक्षिणपुरी, एमबी एक्सटेंशन बायपास रोड, खजूर रोड, मोलरबंद एक्सटेंशन फर्स्ट, सेकंड और थर्ड 60 फुटा, बदरपुर क्षेत्र, मदनपुर खादर गांव, आली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, जीके-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश और दयानंद कॉलोनी सहित कई आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा दिलशाद गार्डन के पॉकेट-डी, यमुना विहार, भजनपुरा, गामड़ी और सुभाष मोहल्ला में भी जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।

वहीं 7 मार्च को जसोला विहार के पॉकेट-10बी डीडीए फ्लैट्स, बदरपुर के डीडीए एलआईजी और जनता फ्लैट्स, बदरपुर गांव, ढांढन मोहल्ला, यमुना विहार, भजनपुरा, सुभाष मोहल्ला, न्यू जाफराबाद डीडीए फ्लैट्स, दिलशाद गार्डन के पॉकेट-आर और पॉकेट-क्यू समेत कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है। इसके अलावा रोहिणी के सेक्टर-16, सेक्टर-5, सेक्टर-24, सेक्टर-8, शाहबाद डेयरी, बरवाला और आसपास के इलाकों में भी जलापूर्ति बाधित रह सकती है।

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी, वहां के लोग पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

]]>