Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

जमीन खरीद में फंसा खरीदार, धमकी देकर लाखों की रंगदारी वसूलने का आरोप

जमीन खरीद में फंसा खरीदार, धमकी देकर लाखों की रंगदारी वसूलने का आरोप

गाजियाबाद: साहिबाबाद क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर रंगदारी वसूलने का गंभीर मामला सामने आया है। भनैड़ा खुर्द–रिस्तल रोड स्थित एक प्लॉट को लेकर आरोपियों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपये की अवैध मांग की और धमकी देकर रकम वसूल ली। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

असालतपुर गांव निवासी जाकिर ने पुलिस को बताया कि वह एक प्लॉट खरीदना चाहते थे, जिसकी कीमत 99 लाख रुपये तय हुई थी। सौदे के तहत 40 लाख रुपये ऑनलाइन और शेष 59 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई थी। इसी बीच अंकित उर्फ टीटू नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर प्लॉट की रकम न देने और जमीन पर कदम न रखने की धमकी दी।

आरोप है कि अंकित ने शुरुआत में छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी और बाद में घर आकर डराने-धमकाने लगा। भय के चलते जाकिर ने अपनी पत्नी के खाते से 2.50 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए और साढ़े चार लाख रुपये का चेक भी दिया, जो 27 सितंबर को बैंक से क्लियर हो गया।

इसके बावजूद आरोपी ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि अब आरोपी और उसका पिता मेमराज लगातार फोन कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और 22 लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Back To Top