Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में 21 दिवसीय ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में 21 दिवसीय ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

28 युवाओं ने सीखे डिजिटल कौशल

पौड़ी-  जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार द्वारा संचालित 21 दिवसीय ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। कार्यक्रम में कुल 28 युवाओं ने प्रतिभाग कर ई–कॉमर्स से संबंधित विभिन्न तकनीकी कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

21 दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं को ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग और ई–कॉमर्स उद्यमिता से जुड़े उपयोगी मॉड्यूल सिखाए गए। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को उद्योग संबंधित प्रोजेक्ट कार्य आवंटित किए गए तथा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि नरसिंह कर्णवाल ने कहा कि डिजिटल युग में ई–कॉमर्स तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं को रोजगार व स्वरोज़गार की दिशा में तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने कहा कि ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम अपनी तरह का संभवतः उत्तराखंड का पहला विस्तृत कार्यक्रम है, जिसका मकसद युवाओं को डिजिटल बाजार की मांग के अनुरूप दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा दिखाया गया उत्साह और उनका सीखने का समर्पण इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।

मास्टर ट्रेनर विवेक जदली और सभी विभागों के सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रबंधक उद्योग उपासना सिंह, जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त मितेश्वर आनंद, उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील गुप्ता और सचिव विवेक चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

Back To Top