Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

यूपी विधानसभा में 24 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कफ सिरप मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

यूपी विधानसभा में 24 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कफ सिरप मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार ने करीब 24 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इस बजट को पहले ही राज्य मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल चुकी थी। बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित सभी मंत्री मौजूद रहे।

बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी ने पूछा कि अतिरिक्त अनुदान आखिर किन उद्देश्यों के लिए मांगा जा रहा है। विधानसभा में चर्चा के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब कोडीन युक्त कफ सिरप की कथित तस्करी का मुद्दा उठा और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आज़ादी का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस विषय पर गंभीर चर्चा जरूरी है।

कफ सिरप मामले पर मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तस्करी से जुड़े लोगों के राजनीतिक संबंध रहे हैं और सरकार इस पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। योगी ने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था अनुमान से बेहतर स्थिति में है और केंद्र सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह बजट विकास के बजाय राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सदन के बाहर भी कफ सिरप मामले को लेकर बयानबाजी जारी रही। भाजपा नेताओं ने कहा कि मामले की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं और अब तक दर्जनों केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने सरकार पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

Back To Top