Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

बीकेटीसी अध्यक्ष ने भू-कानून पर की गयी पहल पर सीएम धामी का जताया आभार

बीकेटीसी अध्यक्ष ने भू-कानून पर की गयी पहल पर सीएम धामी का जताया आभार

कार्मिकों के स्थायीकरण और ज्योतिर्मठ आपदा पर की चर्चा

देहरादून। भू-कानून को लेकर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति में सदस्य रहे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। और भू – कानून के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही पहल के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने बीकेटीसी के अस्थायी कार्मिकों के विनियमितीकरण और ज्योतिर्मठ आपदा के विषय में भी सीएम से चर्चा की।

शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी से भेंट के दौरान अजेंद्र ने प्रदेश में नए भू – कानून के संबंध में की जा रही पहल को जनाकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि भू – कानून को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा जो प्रतिबद्धता जताई गयी है, वह निश्चित ही राज्य के दीर्घकालिक हितों के अनुकूल है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने ज्योतिर्मठ में सुरक्षात्मक उपायों और प्रभावितों की समस्या के निराकरण की मांग उठायी और इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा।

अजेंद्र ने इस दौरान बीकेटीसी के अस्थायी कार्मिकों का मुद्दा भी सीएम के समक्ष रखा और उन्हें इस बावत एक पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा बीकेटीसी बदरीनाथ व केदारनाथ समेत 47 मंदिरों का प्रबंधन करती है। इसके अलावा धर्मशाला, संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालय भी संचालित किए जाते हैं।
इनमें व्यवस्थाओं के संपादन के लिए बड़ी संख्या में अस्थायी कार्मिक नियुक्त हैं। अधिकतर अस्थायी कार्मिक अल्प वेतन पर कई वर्षों से कार्यरत हैं। उन्होंने अस्थायी कार्मिकों के लिए वन टाइम सेटलमेंट की नीति अपनाते हुए उनके विनयमितीकरण की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top