Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- “पहले बोरी में चोरी, अब बोरी ही गायब”

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- “पहले बोरी में चोरी, अब बोरी ही गायब”

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती खाद की कमी पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बीजेपी पर किसानों को खाद के संकट में डालने का आरोप लगाया। एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने लिखा, “ये आठ साल पहले की नोटबंदी की लाइन नहीं है, बल्कि कल की तस्वीरें हैं, जहां किसान खाद पाने के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े हैं। बीजेपी, पहले तो केवल बोरी में चोरी करती थी, अब तो बोरी ही चोरी हो गई है। खाद ऊंचे दामों में भ्रष्ट भाजपाइयों के गोदामों में बिक रही है।”

‘खाद की कालाबाजारी’ पर अखिलेश का तीखा प्रहार
अखिलेश यादव पहले भी खाद की किल्लत पर बीजेपी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने खाद का भंडारण कर लिया है और उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “डीएपी और पीडीए, दोनों में अक्षरों की समानता है, और ये दोनों ही बीजेपी के पतन को तेज करेंगे। जितना किसान सम्मान के नाम पर दिया जा रहा है, उससे कहीं अधिक खाद की कालाबाजारी से किसानों से छीना जा रहा है।”

भाषणबाजी से परेशान किसान
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में भी खाद की किल्लत के चलते किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने तंज कसा कि “अगर मुख्यमंत्री को भाषणबाजी और पॉलिटिकल पर्यटन से फुर्सत मिले, तो अपने गृह जनपद सहित पूरे प्रदेश में डीएपी का वितरण सुनिश्चित करवाएं। बुवाई का सीजन फिर साल भर बाद आएगा। भाजपाइयों की नौटंकी और भाषणबाजी से किसान त्रस्त हो चुके हैं।”

अखिलेश यादव का यह बयान किसानों की समस्याओं पर बढ़ते असंतोष और बीजेपी सरकार पर उनके आरोपों को और तेज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top