Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

गांव चलो अभियान- कैबिनेट मंत्री जोशी ने छात्रों से किया संवाद

गांव चलो अभियान- कैबिनेट मंत्री जोशी ने छात्रों से किया संवाद

स्वच्छता अभियान के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

देहरादून। सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव स्थित चंद्रोटी शिव मंदिर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और बूथ कार्यकर्ता कैप्टन जयराम सिंह के आवास पहुंचकर भोजन किया। साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज गुनियाल गांव पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में परीक्षा पे चर्चा और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का बच्चों से अपील की। उन्होंने कहा इन कार्यक्रमों के माध्यम से कई रोचक जानकारी प्राप्त होती है। मंत्री गणेश जोशी ने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदान का अवश्य करें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की जीत के मंत्र भी दिए।

उन्होंने विद्यालय के लिए विज्ञान भवन तथा पुस्तकालय, शौचालय निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा आज विश्व के पटल पर भारत का मान बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े पात्र लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस मकसद से भाजपा चलाए गए गांव चलो अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ योजना का लाभ भी उठा पाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, बूथ अध्यक्ष किशन सिंह पुंडीर, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मण रावत, ग्राम प्रधान सीता देवी, कैप्टन जयराम सिंह, योगेश बिष्ट, मनदीप सिंह, मदन सिंह, अनुराग, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top