Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम

पूर्व विधायक शैलेन्द्र को प्रत्याशी बनाने पर भाजपा के अन्य दावेदारों के कैम्प में मची हलचल

पूर्व विधायक शैलेन्द्र को प्रत्याशी बनाने पर भाजपा के अन्य दावेदारों के कैम्प में मची हलचल

पूर्व विधायक शैलेन्द्र भाजपा के टिकट पर कोटद्वार मेयर का लड़ेंगे चुनाव 

कांग्रेस के टिकट पर टिकी निगाहें

देहरादून। बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कोटद्वार नगर निगम मेयर उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

रविवार को यहां जारी सूची में छह नगर निगम कोटद्वार, हरिद्वार, श्रीनगर,पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व रुद्रपुर के टिकट फाइनल किये गए।

शैलेन्द्र का टिकट घोषित होते ही भाजपा के अन्य दावेदारों के कैम्प में मायूसी छा गई है।

गौरतलब है कि शैलेन्द्र रावत 2007 में भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से चुनाव जीते थे। 2012 में तत्कालीन सीएम बीसी खंडूड़ी कोटद्वार से चुनाव हार गए थे।

2017 व 2022 में शैलेन्द्र रावत ने यमकेश्वर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। और चुनाव हार गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान शैलेन्द्र रावत ने भाजपा में वापसी की।

शैलेन्द्र के टिकट को लेकर स्पीकर व कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूडी कैम्प में विशेष हलचल देखी जा रही है।

कोटद्वार सीट पर कांग्रेस का टिकट पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की हां पर टिका है। कांग्रेस की ओर से निवर्तमान मेयर हेमलता नेगी के अलावा चंद्रमोहन खर्कवाल, रंजना रावत, विजय रावत व गीता नेगी को मुख्य दावेदार माना जा रहा है।

भाजपा का टिकट फाइनल होने के बाद कोटद्वार से कांग्रेस के टिकट पर निगाहें लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top