Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सीएम और मंत्री उड़ा रहे हैं आदर्श चुनाव आचार संहिता का मखौल- कांग्रेस

सीएम और मंत्री उड़ा रहे हैं आदर्श चुनाव आचार संहिता का मखौल- कांग्रेस

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी और राज्य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं समाज कल्याण मंत्री रेखा आर्य जिस प्रकार चुनाव आचार संहिता के बीच लोकलुभावना घोषणायें कर रहे हैं। उससे ऐसा प्रतीत होता है कि संविधान द्वारा निर्वाचन आयोग को दी गई शक्तियों का राज्य की धामी सरकार मजाक बना रही है।

डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टिहरी जनपद के मलेथा में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए जिस प्रकार विकास योजनाओं की घोषणायें की गई तथा जिला पूर्ति अधिकारियों की बैठक में खाद्य मंत्री के रूप में रेखा आर्य द्वारा सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण की घोषणा की। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को सस्ता गल्ला दुकानों के माध्यम से खाद्य तेल दिये जाने की घोषणा तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को पेंशन की घोषणा आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुले रूप में उल्लंघन है जिसका निर्वाचन आयोग द्वारा संज्ञान लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने यह भी कहा कि पूर्व में हुए विधानसभा उपचुनावों में भी इसी प्रकार की आचार संहिता का उलंघन किये जाने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शिकायत की गई थी परन्तु निर्वाचन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिससे निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top