Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

आतंक का पर्याय बने गुलदार को शिकारियों ने किया ढेर

आतंक का पर्याय बने गुलदार को शिकारियों ने किया ढेर

दो दिन में चार लोगों को घायल कर चुका था गुलदार

श्रीनगर। टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में आतंक मचाने वाले गुलदार को मार दिया गया। गुलदार को मारने के लिए चार गोली चलाई गई। चौथी गोली गुलदार को लगी, जिसमें वो ढेर हो गया। वन विभाग का कहना है कि गुलदार को आत्मरक्षा में मारा गया है। इस गुलदार ने दो दिनों के भीतर करीब 9 लोगों पर हमला कर दिया था। जिमसें से चार वनकर्मी शामिल हैं।

गुरुवार 22 फरवरी को गुलदार ने इलाके में पांच महिलाओं पर हमला किया था। पांचों महिलाओं का श्रीकोट के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुलदार के इन हमलों के बाद से ही पूरे इलाके में लोग दहशत में थे। इन हमलों के बाद से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में लगी हुई थी। शुक्रवार की सुबह गुलदार देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के आवास के चंद कदमों की दूरी पर होटल में कमरे में घुस गया था। होटल मालिक ने समझदारी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

और विधायक व वन विभाग को तत्काल गुलदार की सूचना दी, लेकिन वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले से ही गुलदार कमरे की खिड़की से खेत में भाग गया। इसके बाद गुलदार ने एसडीओ अनिल पैन्यूली, वनकर्मी महावीर, गुड्डू और तेज सिंह पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घायल हुए चोरों लोगों को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया।

इधर इस घटना के बाद गुलदार को मारने के लिए वन विभाग के शूटरों को भी बुलवा लिया गया, करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शूटरों ने गुलदार को ढेर किया। वन विभाग टिहरी डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि वनकर्मियों की गोली से गुलदार मारा गया है। इसको मारने के लिए चार गोली चलाई गई। चौथी गोली गुलदार को लगी, जिसमें वो ढेर हो गया। इधर गुलदार को ढेर करने वाली टीम को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने 15 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। गुलदार के आतंक से लोग काफी डरे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top