Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

हरिद्वार में निर्दोष कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज

हरिद्वार में निर्दोष कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज

NGO की शिकायत पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा, शव का पोस्टमार्टम कराया गया

देहरादून-  हरिद्वार जिले में पुराना रानीपुर मोड़ के पास  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक शख्स ने एक असहाय कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना पास से गुजरते किसी व्यक्ति ने वीडियो में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में एक पशु कल्याण संस्था तक पहुंची।

‘हेल्पिंग हैंड्स फॉर स्पीचलेस सोल्स’ नाम की एनजीओ की संचालक कंवलजीत कौर, जो श्यामपुर क्षेत्र की निवासी हैं, ने इस घटना की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो गुलाटी नर्सिंग होम के पास का निवासी है। घटना उस समय हुई जब रोहित ने विशाल मेगा मार्ट के सामने स्थित स्थान पर एक लावारिस और विकलांग कुत्ते को बेरहमी से डंडे से पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोहित तब तक वार करता रहा जब तक कुत्ता पूरी तरह निढाल होकर दम नहीं तोड़ गया।

वीडियो सामने आने के बाद कंवलजीत मौके पर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि सबूत के तौर पर रिपोर्ट संलग्न की जा सके।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने पुष्टि की कि आरोपी रोहित के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच प्रचलित है।

स्थानीय लोग और पशु प्रेमी इस घटना से नाराज़ और आहत हैं और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top