Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

जो खुले ब्लॉक बांगर क्षेत्र आपदा, बैंक शाखा और सड़क समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से हुई भेंट

जो खुले ब्लॉक बांगर क्षेत्र आपदा, बैंक शाखा और सड़क समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी से हुई भेंट

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने आज मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

उनियाल ने हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जखोली ब्लॉक के कुंणगाड़ गदेरे के उफान पर आने से पोठी-मुनियाघर के बीच बना मोटर पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे बांगर पट्टी के दो दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। इसके अतिरिक्त ज़ख्वाड़ी, तल्ली थापला सहित कई गांवों में भूधंसाव की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे आवासीय भवनों को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस गंभीर परिस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री जी ने तुरंत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भेंट के दौरान  उनियाल ने जखोली ब्लॉक में लंबे समय से लंबित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा खोलने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया, जिससे क्षेत्र की जनता को बैंकिंग सेवाओं के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। मुख्यमंत्री जी ने इस विषय में संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

साथ ही  उनियाल ने रामाश्रम-महाविद्यालय आश्रम से खरियार तक प्रस्तावित 4 किलोमीटर मोटर मार्ग को लिंक किए जाने की वर्षों पुरानी मांग का भी मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सचिव, लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव पर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

माननीय मुख्यमंत्री जी से हुई यह भेंट अत्यंत सार्थक रही, जिसमें क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया और समाधान हेतु ठोस आश्वासन प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top