Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

उत्तराखंड में फिर बरसे बादल: चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

उत्तराखंड में फिर बरसे बादल: चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

चमोली- उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित मुख गांव (नंदप्रयाग-घाट मार्ग) में  बादल फटने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना किया गया है।

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। भारी वर्षा के चलते क्षेत्र में भूस्खलन और व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। साथ ही, मौसम विभाग द्वारा भी अगले 24 घंटे बेहद चौकस रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राज्यभर में भारी वर्षा और बाढ़ की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (हाइड्रोमेट डिवीजन, नई दिल्ली) ने राज्य के कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है। इसके आधार पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सावधानी बरतने और आवश्यक इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में जलभराव, सड़क अवरोध और बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है।

प्रदेश में बंद हुईं 74 सड़कें, राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित

लगातार बारिश और मलबा आने के कारण राज्य में 74 सड़कें बंद हो चुकी हैं।

  • ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, जो पहले से बंद है, अब भी औजरी के पास अवरुद्ध है।

  • रुद्रप्रयाग में 5, उत्तरकाशी में 1 राष्ट्रीय राजमार्ग,

  • नैनीताल और चमोली में 1-1 राज्य मार्ग,

  • पिथौरागढ़ में 9, बागेश्वर में 8, टिहरी में 8,

  • पौड़ी में 6, देहरादून में 4, अल्मोड़ा में 3,

  • और चंपावत में 1 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top