Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड में तेज बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में तेज बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पौड़ी जिले में  डीएम ने 1 से 12वीं तक के विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को घोषित किया अवकाश

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी और कुछ पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 26 जुलाई तक राज्यभर में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

पौड़ी में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

पौड़ी जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को जिले के सभी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
डीएम ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपदा से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों के पास जाने से बचें।

बारिश से 47 सड़कें प्रभावित, 27 अब भी बंद

लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य में 47 सड़कें मलबा आने से अवरुद्ध हो गई थीं, जिनमें से 20 सड़कों को खोला जा चुका है, जबकि 27 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें से अधिकांश सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार:

  • रुद्रप्रयाग में 4

  • चमोली में 6

  • टिहरी में 1

  • उत्तरकाशी में 4

  • पिथौरागढ़ में 6

  • बागेश्वर में 2

  • देहरादून में 4 ग्रामीण सड़कें अब भी बाधित हैं।

प्रशासन द्वारा इन सड़कों को खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ जिलों में यातायात सामान्य

ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल जिलों में सभी मुख्य मार्ग फिलहाल यातायात के लिए खुले हुए हैं और कोई बड़ी बाधा दर्ज नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top