Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

24 जुलाई को 08 और 28 जुलाई को 07 विकासखंड़ो में होंगे पंचायत चुनाव

24 जुलाई को 08 और 28 जुलाई को 07 विकासखंड़ो में होंगे पंचायत चुनाव

दोनों चरणों में 4 लाख 37 हजार 180 मतदाता चुनेंगे अपने प्रत्याशी

1166 ग्राम पंचायतों में से 187 ग्राम प्रधान हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित

पौड़ी- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के तहत 24 जुलाई को प्रथम चरण में 08 विकासखंडों में चुनाव संपन्न होंगे। जबकि द्वितीय चरण में 28 जुलाई को 07 विकासखंडों में चुनाव होने हैं। दोनों चरणों में 4 लाख 37 हजार 180 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 2 लाख 25 हजार 670 पुरूष व 2 लाख 11 हजार 510 महिलाएं शामिल हैं। 1166 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिये 1191 मतदेय स्थल बनाये गये हैं।

प्रथम चरण में विकासखंड खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा में मतदान होना हैं। जबकि द्वितीय चरण में विकासखंड़ पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर और दुगड्डा में मतदान होना है। 1166 ग्राम पंचायतों में से 187 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं 370 में से 24 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं। जनपद में 2052 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 38 जिला पंचायत वार्डों में चुनाव होंगे।

24 जुलाई को प्रथम चरण में 509 ग्राम प्रधान पद हेतु चुनाव होने हैं। इस चरण में सम्मिलित 626 ग्राम पंचायतों में से 114 ग्राम प्रधान प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि 03 पद रिक्त हैं। 195 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु मतदान होगा। 209 क्षेत्र पंचायत वार्डों से में 14 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं। इसी चरण में 22 जिला पंचायत वार्डों में मतदान होगा।

28 जुलाई को द्वितीय चरण में 466 ग्राम प्रधान पद हेतु चुनाव होने हैं। इस चरण में सम्मिलित 540 ग्राम पंचायतों में से 73 ग्राम प्रधान प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि 01 पद रिक्त रह गया है। 151 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु मतदान होगा। 161 क्षेत्र पंचायत वार्डों से में 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस चरण में 16 जिला पंचायत वार्डों में मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top