Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बिहार: बीपीआरओ के बंद घर से चुराए लाखों के जेवर, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिहार: बीपीआरओ के बंद घर से चुराए लाखों के जेवर, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिहार। कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बीपीआरओ सुमन लता के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात की चोरी को अंजाम दिया। घटना कटिहार जिले के नक्कीपुर गांव में स्थित बीपीआरओ सुमन लता के आवास की हैं। सुमन लता वर्तमान में पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड में ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं और सरकारी कार्य के सिलसिले में बाहर थीं। घर बंद था और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की।

जेवरात लेकर फरार हुए चोर

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद पूरे घर की तलाशी ली और लाखों रुपये की नकदी के साथ भारी मात्रा में कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी टीम सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

गाँववालों ने कहा बढ़ रही चोरी की घटनाएं

चोरी की बढ़ती वारदातों ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त महज औपचारिकता बनकर रह गई है। लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज़ कर दी गई है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top