पंजाब- रायकोट के फ्रेंड्स गेस्ट हाउस में एक महिला के तीसरी मंजिल से नीचे गिरने की घटना ने क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है। गिरने से महिला की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जिसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता पड़ी।
गेस्ट हाउस के संचालक के अनुसार महिला रात लगभग 11:30 बजे अपने पुरुष मित्र के साथ वहां आई थी। डेढ़ घंटे के अंदर महिला तीसरी मंजिल से गिर गई।
उसका साथी उसे पहले रायकोट के एक निजी अस्पताल ले गया और फिर लुधियाना शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला को धक्का दिया गया या उसने आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जांच चल रही है और गेस्ट हाउस के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का बयान लिया जाना बाकी है और उसके साथी की तलाश जारी है।
