Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

घास काटने गई दो महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर घायल

घास काटने गई दो महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर घायल

चमोली (ज्योतिर्मठ ब्लॉक): सलूड़-डुंगरा गांव में बुधवार सुबह घास लेने खेतों की ओर जा रही दो ग्रामीण महिलाओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला को भालू ने खेत में धक्का दे दिया, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। दोनों महिलाएं घायल अवस्था में एक किलोमीटर पैदल चलकर किसी तरह गांव पहुंचीं, जहां से परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की भगवती देवी (57) पत्नी भरत सिंह और बूंदा देवी (40) पत्नी दिगंबर सिंह पंवार सुबह लगभग 10 बजे घास काटने के लिए कुराला तोक के पास स्थित खेतों की ओर जा रही थीं। तभी घात लगाए बैठे भालू ने अचानक भगवती देवी पर पीछे से हमला किया और उन्हें लगभग 20 मीटर नीचे खेत में धक्का दे दिया।

इसके बाद भालू ने बूंदा देवी पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाया, जिससे भालू डरकर जंगल की ओर भाग गया। बूंदा देवी घायल अवस्था में नीचे गिरी भगवती देवी के पास पहुंचीं और दोनों किसी तरह गांव लौटने में सफल रहीं।

घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिन्होंने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, भगवती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बूंदा देवी को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

भालू के हमले में भगवती देवी की कमर और पैर पर नाखून के गहरे घाव हैं, वहीं बूंदा देवी के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों—सुभाष सिंह और दिगंबर सिंह ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top