Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के दर्शन किये

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री विश्वनाथ मंदिर  गुप्तकाशी के दर्शन किये

मंदिर व्यवस्थाओं तथा गुप्तकाशी, रूद्रप्रयाग विश्राम गृहों एवं कार्यालय का निरीक्षण किया

गुप्तकाशी/ रूद्रप्रयाग । श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भगवान विश्वनाथ जी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर व्यवस्थाओं को देखा तथा गुप्तकाशी सहित रूद्रप्रयाग विश्राम गृह तथा कार्यालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। बीकेटीसी अध्यक्ष ने रूद्रप्रयाग में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण के कार्यालय का भी अवलोकन किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री अब सहवर्ती मंदिरों में भी दर्शन को पहुंच रहे है मंदिर समिति का प्रयास है कि श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ धाम के साथ साथ अन्य सहवर्ती मंदिरों, तथा बीकेटीसी के विश्राम गृहों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु बीकेटीसी निरंतर कार्य कर रही है।

श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी दर्शन के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण अगस्त्यमुनि विकास खंड मुख्यालय के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले तथा पंचायत चुनाव में जीत हेतु शुभकामनाएं दी इसके पश्चात चिल्ड्रंस अकादमी इंटरकालेज सभागार में महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत चुनावों में जीते प्रत्याशीगण सहित विक्रम सिंह नेगी,दलीप राणा,पंचम सिंह नेगी,पूरण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top