Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मसूरी में बारिश बनी मुसीबत, केम्पटी मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से हाईवे बंद, दो घंटे बाद खुला

मसूरी में बारिश बनी मुसीबत, केम्पटी मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से हाईवे बंद, दो घंटे बाद खुला

देहरादून- पहाड़ों की रानी मसूरी में तेज बारिश के चलते केंम्पटी फॉल मार्ग पर वाइल्डफ्लावर होटल के समीप एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए पर गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।

स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वन विभाग को जैसे ही घटना की सूचना मिली, मौके पर तुरंत एक जेसीबी मशीन और दर्जनों कर्मचारी भेजे गए। वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ को सावधानीपूर्वक काटा और सड़क पर फैले मलबे को हटाने का काम शुरू किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को साफ किया गया और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। इस बीच पुलिस द्वारा दोनों ओर के वाहनों को व्यवस्थित करने में विशेष सावधानी बरती गई। मसूरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई संपर्क मार्ग भी बाधित हो चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top