Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए अधिसूचना जारी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए अधिसूचना जारी

देहरादून – उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अगली प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 7 अगस्त को यह अधिसूचना जारी की, जिसके साथ ही हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। यह संहिता मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, और उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

दो चरणों में हुआ था पंचायत सदस्यों का चुनाव

इससे पहले पंचायत सदस्यों के चुनाव 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में संपन्न हुए थे, जिनमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 31 जुलाई को मतगणना शुरू की गई थी।

अब चुनावी प्रक्रिया जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के चयन के साथ आगे बढ़ रही है।

चुनावी कार्यक्रम का विवरण

अधिसूचना के अनुसार, 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन दोपहर 3:30 बजे से सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी।
14 अगस्त को मतदान होगा और मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

आरक्षण की स्थिति: जिलावार सूची

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आरक्षण सूची के अनुसार:

  • सामान्य महिला के लिए आरक्षित जिले: देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पौड़ी

  • अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित: बागेश्वर

  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित: पिथौरागढ़

  • ओबीसी के लिए आरक्षित: उधम सिंह नगर

  • अनारक्षित जिले: उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और चंपावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top