Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमसीडी का आवारा कुत्ता पकड़ो अभियान, पहले दिन ही विरोध से पड़ी मुश्किल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमसीडी का आवारा कुत्ता पकड़ो अभियान, पहले दिन ही विरोध से पड़ी मुश्किल

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। हालांकि, पहले ही दिन निगम की टीमों को लोगों के भारी विरोध और गुस्से का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर स्थानीय निवासियों और पशु-प्रेमियों ने न केवल कर्मचारियों को रोक दिया बल्कि पहले से पकड़े गए कुत्तों को छुड़वा भी लिया। विरोध इतना तीव्र रहा कि कई इलाकों में एमसीडी की टीम खाली हाथ लौट गई।

एमसीडी वाहनों में तोड़फोड़

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ जगहों पर गुस्साए लोगों ने एमसीडी के वाहनों में तोड़फोड़ तक कर दी। सिविक सेंटर मुख्यालय से चलाए गए इस अभियान के तहत निगम ने लगभग एक दर्जन कुत्ते पकड़े, लेकिन आवासीय कॉलोनियों में जाते ही विरोध तेज हो गया।

“यह अमानवीय है” – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक कुत्तों को पकड़कर कैद करना अमानवीय कदम है। पशु-प्रेमियों का तर्क है कि अब तक की नीति के अनुसार कुत्तों की नसबंदी कर उन्हें उनके पुराने इलाकों में छोड़ा जाता था, लेकिन इस बार उन्हें स्थायी रूप से केंद्रों में रखना निर्दयता है।

“हम अदालत के आदेश का पालन कर रहे हैं” – एमसीडी

वहीं, एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई कर रहे हैं। आदेश के तहत अब पकड़े गए कुत्तों को नसबंदी के बाद सड़कों पर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि निगम के नियंत्रण वाले केंद्रों में रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 800 से अधिक कुत्ते पकड़कर केंद्रों में शिफ्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top