Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

झबरेड़ा में दर्दनाक हादसा: नवविवाहित दंपती को डीसीएम वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

झबरेड़ा में दर्दनाक हादसा: नवविवाहित दंपती को डीसीएम वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

देहरादून- रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बुलेट मोटरसाइकिल से सफर कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार छोटे डीसीएम वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय जयकिशन, निवासी बेहड़की सैदाबाद, के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ झबरेड़ा की ओर जा रहा था। जब दंपती साबतवाली स्थित  के पास पहुंचे, तो एक तेज गति से आ रहे डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल, रुड़की पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें करौंदी स्थित आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जयकिशन की शादी पिछले महीने 11 जुलाई को लक्सर के महमदपुर गांव में हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी, और परिवार में मातम छा गया।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top