Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सिनक्यूफील्ड कप: गुकेश और प्रज्ञानंद के मैच ड्रॉ, सभी मुकाबलों में नहीं निकला विजेता

सिनक्यूफील्ड कप: गुकेश और प्रज्ञानंद के मैच ड्रॉ, सभी मुकाबलों में नहीं निकला विजेता

विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश को सिनक्यूफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में पोलैंड के जान-क्रिस्टोफ डुडा के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। कड़े मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हुए, जिससे गुकेश हार से बाल-बाल बचे।

वहीं, एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने भी फ्रांस के अनुभवी खिलाड़ी मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव से अंक साझा किए। दिलचस्प रूप से, टूर्नामेंट के पांचवें राउंड में खेले गए सभी मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।

इस दौर के बाद अमेरिका के फेबियानो कारूआना 3.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने अपने हमवतन वेसली सो से ड्रॉ खेला। अन्य मुकाबलों में सैमुअल सेवियान (अमेरिका) और नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (उजबेकिस्तान), लेवोन आरोनियन और अलीरेजा फिरोजा (फ्रांस) के बीच भी बाजी बराबरी पर छूटी।

अंक तालिका की बात करें तो प्रज्ञानंद 3 अंकों के साथ दूसरे और लेवोन आरोनियन 2.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गुकेश, फिरोजा, वेसली सो, सेवियान और वाचियेर-लाग्रेव 2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

गौरतलब है कि सिनक्यूफील्ड कप ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है, जिसमें शीर्ष चार खिलाड़ी इस साल के अंत में होने वाले फाइनल टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top