Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

देहरादून में नशा तस्कर गिरफ्तार, 2400 कैप्सूल बरामद

देहरादून में नशा तस्कर गिरफ्तार, 2400 कैप्सूल बरामद

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशों के अनुसार सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 01 नशा तस्कर को 2,400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल Acetaminophen, Tramadol HCI & Dicyclomine HCI के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना क्लेमेंटटाउन में मु0अ0सं0-66/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी आशीष कुमार (25) पुत्र सुखपाल, निवासी ग्राम शेरपुर, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को बताया कि उसने यह कैप्सूल सहारनपुर के व्यक्ति फिरोज से खरीदे थे और इन्हें शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों तथा नशे के आदि व्यक्तियों को बेचने की योजना बना रहा था।

बरामदगी विवरण:

2,400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (Spas med Acetaminophen, Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules)

वाहन संख्या UK 07 FY 8490 (स्कूटी)

पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top