Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सिनक्यूफील्ड कप: प्रज्ञानंद की दमदार वापसी, फिरोजा को हराकर संयुक्त शीर्ष पर पहुंचे,वेसली सो ने गुकेश को दी मात

सिनक्यूफील्ड कप: प्रज्ञानंद की दमदार वापसी, फिरोजा को हराकर संयुक्त शीर्ष पर पहुंचे,वेसली सो ने गुकेश को दी मात

सेंट लुइस (अमेरिका)। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सिनक्यूफील्ड कप के सातवें दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोजा को मात दी और टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। यह प्रज्ञानंद की प्रतियोगिता में लगातार ड्रॉ के बाद दूसरी जीत है, जिससे उनके कुल अंक 4.5 हो गए हैं। वे अब अमेरिका के फेबियानो कारुआना के साथ शीर्ष पर हैं।

दूसरी ओर, मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को इस दौर में अमेरिका के वेसली सो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वेसली सो और लेवोन आरोनियन चार-चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

अन्य मुकाबलों में पोलैंड के जान-क्रिस्टोफ डुडा, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव और अमेरिका के सैमुअल सेवियान 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश और फिरोजा तीन-तीन अंकों पर हैं, जबकि उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव 1.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

सातवें दौर में कुल पांच मुकाबलों में से तीन के नतीजे सामने आए, जबकि पिछले दो राउंड में सभी मैच ड्रॉ रहे थे। डुडा ने अब्दुसत्तारोव को हराया, जबकि फिरोजा और गुकेश को क्रमशः प्रज्ञानंद और वेसली सो से हार झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top