Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

निःशुल्क टीकाकरण व फ्री दवाईयां भी वितरित की गईं

स्थानीय विधायक ने जताया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार

देहरादून। मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के अद्भुत संगम का उदाहरण देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। हाल ही में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र जलभराव और गाद से प्रभावित हुआ था, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे कठिन समय में रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम गुरुवार को राहत के रूप में पहुँची और स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं। शिविर में टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सेवाएँ दी गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यकतानुसार एंटीबायोटिक्स, एनाल्जेसिक और अन्य जीवन रक्षक दवाएँ निःशुल्क वितरित की गईं।

एमआईजी एमडीडीए कॉलोनी, चन्द्र रोड डालनवाला में आयोजित शिविर का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन, परमपूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने क्षेत्रवासियों की पीड़ा को समझते हुए तत्काल मेडिकल राहत टीम भेजकर मानवीय सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल सहायता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में आशा और संबल देने वाला है। क्षेत्रीय विधायक ने इस अमूल्य सहयोग के लिए परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और हृदय से आभार प्रकट किया।

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म हैः इस सिद्धांत को आत्मसात करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ितों का उपचार किया। मेडिसिन विभाग से डाॅ. अजय आर्य ने विभिन्न रोगियों का परीक्षण कर रोग-निवारण के सुझाव दिए। हड्डी रोग विभाग से डाॅ. योगेश आहूजा ने बारिश और फिसलन के कारण लगी चोटों का उपचार किया। सर्जरी विभाग से डाॅ. दीपांकर नयाल ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुँचे और सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं ने भी इस पहल की सराहना की। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी जितेन्द्र यादव, जयदीप नेगी, सिमरन अग्रवाल, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का सहयोग रहा।

Back To Top