Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मसूरी आपदा के बाद होटल और व्यापारिक उद्योग संकट में, राहत पैकेज की मांग

मसूरी आपदा के बाद होटल और व्यापारिक उद्योग संकट में, राहत पैकेज की मांग

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी 15 सितंबर की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। सड़कों के टूटने और लगातार भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है, वहीं होटल व्यवसाय और स्थानीय व्यापारिक उद्योग गहरे संकट में पहुंच गए हैं। इस हालात को देखते हुए होटल एसोसिएशन और ट्रेडर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ठोस राहत पैकेज की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

पर्यटन उद्योग पर संकट

होटल एसोसिएशन ने आपदा के दौरान सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। बताया गया कि हादसे के वक्त 3,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया और कई संपर्क मार्ग तुरंत बहाल किए गए। लेकिन अब स्थिति यह है कि होटल बुकिंग कैंसिल हो रही हैं, कमरे खाली पड़े हैं और पर्यटकों का भरोसा लगातार कम हो रहा है।

एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में होटल कर्मचारियों के वेतन हेतु आर्थिक सहायता, बिजली-पानी के फिक्स्ड चार्ज माफी, सॉफ्ट लोन, टैक्स राहत और वैकल्पिक सड़कों की त्वरित मरम्मत की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि सरकार राष्ट्रीय और सोशल मीडिया पर मसूरी की सकारात्मक छवि पेश करे, ताकि पर्यटक वापस आकर्षित हो सकें।

व्यापारियों की 20 सूत्रीय मांग

इधर, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री को 20 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। इसमें दुकानों को हुए नुकसान, बेरोजगार हुए मजदूरों, बंद टैक्सियों और धंसते बाजारों की समस्याओं को उठाया गया है। एसोसिएशन ने मकान-दुकान नष्ट होने वालों को तीन माह का भत्ता, टैक्स में छूट और आसान ऋण उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस संबंध में एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि व्यापारियों और होटल व्यवसायियों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है। कुछ मांगों पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और बाकी पर उच्च स्तर पर विचार किया जा रहा है।

Back To Top