Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन में युवाओं ने दौड़ लगाई, एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया

राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन में युवाओं ने दौड़ लगाई, एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, खेल विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना रहा।

मैराथन का शुभारम्भ प्रातः 7 बजे यामाहा शोरूम (नजदीक पेट्रोल पंप) से हुआ। फ्लैग ऑफ उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, उप निदेशक (वित्त, यूसेक्स) श्री महेन्द्र कुमार, श्री अनिल सती तथा खेल विभाग व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रतिनिधियों ने किया। प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निर्धारित मार्ग यामाहा शोरूम – ब्रह्मकमल चौक – कैनाल रोड – एनआईईपीवीडी – बाला सुन्दरी मंदिर – स्कॉलरहोम बैक गेट – इन्दरबाबा मार्ग – नियर पाॅलीकिड – यामाहा शोरूम तक रहा।
विजेता प्रतिभागी
मैराथन में विजेताओं को क्रमशः 10,000 रुपये (प्रथम), 7,500 रुपये (द्वितीय) और 5,000 रुपये (तृतीय) की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
पुरुष वर्ग
प्रथम: अमर दीप, द्वितीय: दिगम्बर कुँवर, तृतीय: मुकेश
महिला वर्ग
प्रथम: अनिषा, द्वितीय: गौरी, तृतीय: तनुश्री चौहान

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड

इस अवसर पर श्री महेन्द्र कुमार ने बताया कि ‘‘रेड रन’’ प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024 में गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की अंजली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था, जबकि 2023 में सोनिया ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया था।

विशेष सहयोग
आयोजन में कॉलेज के प्रशिक्षक लोकेश, प्रकाश भट्ट, पंकज रावत, हेमराज सिंह, जगदीश पंवार, यूसेक्स स्टाफ और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग दिया। ‘रेड रन’’ मैराथन, युवाओं ने एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया

Back To Top