Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सेंट लुई में शतरंज के दिग्गजों का मुकाबला, कास्पारोव ने आनंद पर पांच अंकों की बढ़त बनाई

आनंद के पास वापसी की उम्मीद

नई दिल्ली। सेंट लुई में चल रहे क्लच शतरंज लीजेंड्स टूर्नामेंट में रूस के ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पारोव ने भारत के महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। पांचवें दिन के मुकाबलों के बाद कास्पारोव अब 8.5-3.5 की बढ़त के साथ अंतिम दिन से पहले पांच अंकों की बढ़त बना चुके हैं।

पहले गेम में समय की गलती ने छीनी जीत
पहली बाजी में आनंद बेहतर स्थिति में थे, लेकिन समय प्रबंधन में चूक के कारण वह जीत से चूक गए। उन्होंने कहा, “पहले गेम में मेरे पास एक मिनट 26 सेकंड थे और फिर पता नहीं क्या हुआ। मुझे घड़ी बार-बार देखनी चाहिए थी, लेकिन पूरी तरह भूल गया।”

ब्लिट्ज मुकाबलों में कास्पारोव का दबदबा
दिन के दो ब्लिट्ज मुकाबलों में कास्पारोव ने पहला गेम जीत लिया, जबकि दूसरा ड्रॉ रहा। तीसरे गेम में आनंद ने शुरुआती गलती की, जिससे केवल 18 चालों में हार माननी पड़ी।

अभी भी है वापसी की उम्मीद
इस टूर्नामेंट में कुल 12 बाजियां खेली जाएंगी और चार अभी बाकी हैं। अंतिम दिन हर जीत पर तीन अंक दिए जाएंगे। ऐसे में आनंद के पास वापसी और खिताब जीतने का मौका अभी भी मौजूद है।

Back To Top