Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली से लौटे पति ने पत्नी को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या

दिल्ली से लौटे पति ने पत्नी को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के लमेहटा गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें प्रेम विवाह रचाने वाली पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी तब सामने आई जब परिवार की वरिष्ठ सदस्य शांति देवी आंगन में सो रही थीं और उन्हें बेड पर दोनों का रक्तरंजित शव मिला।

एसपी अनूप सिंह और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक पति मुकेश निषाद (36) दिल्ली में पेंटिंग का काम करता था और उसने 2019 में हमीरपुर जिले की गुड़िया (27) से प्रेम विवाह किया था। दंपती की तीन बेटियां हैं — प्रियांशी (5), दिव्यांशी (3) और जियांशी (8 माह)।

परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक, मुकेश की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। घटना के समय कमरे में एक तमंचा और दो कारतूस के खोखे बरामद हुए।

थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि दंपती के बीच पहले भी विवाद हुआ करता था, लेकिन अभी तक किसी ठोस कारण का पता नहीं चल पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पूरी घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Back To Top