Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

मुरीदके में टीएलपी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक संघर्ष, SHO की मौत, कई घायल

मुरीदके में टीएलपी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक संघर्ष, SHO की मौत, कई घायल

इस्लामाबाद/लाहौर। सोमवार तड़के  मुरीदके शहर में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के समर्थकों और पुलिस बलों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (SHO) की मौत हो गई, जबकि टीएलपी के तीन प्रदर्शनकारियों की भी जान चली गई।

 सुबह 3 बजे से शुरू हुआ टकराव, 6 घंटे तक चली कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह झड़प सोमवार सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई और लगभग छह घंटे तक चली। हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और रेंजर्स को भी तैनात किया गया। झड़प में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

 क्यों कर रही थी टीएलपी यह मार्च?

तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने गाजा और फिलिस्तीन के समर्थन में शुक्रवार को लाहौर से एक रैली की शुरुआत की थी। उनका उद्देश्य इस्लामाबाद पहुंचकर अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करना था। यह रैली फलस्तीन के समर्थन के नाम पर आयोजित की गई थी।

सरकार ने रास्तों में खुदवाए गड्ढे, लगाया बैरिकेड

सरकार ने टीएलपी के मार्च को राजधानी तक पहुंचने से रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए। लाहौर से इस्लामाबाद के रास्ते में गड्ढे खुदवा दिए गए, भारी बैरिकेड्स लगाए गए और कई स्थानों पर मोबाइल सेवाएं भी बंद कर दी गईं। पुलिस ने आंदोलनकारियों को मुरीदके के पास रोक दिया, जहां उन्होंने अस्थायी रूप से डेरा डाल लिया।

Back To Top