Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब

फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह

अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना

शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी

जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

फायर शो के दौरान लगी आग, दो बारमैन झुलसे — जिलाधिकारी ने बार का लाइसेंस सस्पेंड किया

देहरादून। राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में लगी आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच टीम गठित कर जांच कराई।

जांच में पाया गया कि बार में जंगलिंग और फायर शो का प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसके दौरान दो बारमैन झुलस गए।
उस समय हॉल में करीब 40–50 लोग मौजूद थे। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि हॉल की छत पर लकड़ी और टहनियों से सजावट की गई थी, जिससे आग फैलने की प्रबल संभावना थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि बार संचालकों ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए बारमैनों को शराब परोसने के अतिरिक्त खतरनाक फायर शो में लगाया, जबकि वे इसके लिए प्रशिक्षित नहीं थे। इस लापरवाही से बड़ी जनहानि हो सकती थी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। आबकारी अधिनियम की धारा 34 (b) एवं (e) के तहत बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है।

Back To Top