Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

रुद्रपुर में ‘स्वदेशी दिवाली मेला’ का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच भव्य शुभारंभ

रुद्रपुर में ‘स्वदेशी दिवाली मेला’ का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच भव्य शुभारंभ

रुद्रपुर। नगर निगम की पहल पर गांधी पार्क में आयोजित उत्तराखण्ड के पहले ‘स्वदेशी दिवाली मेले’ का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच भव्य आगाज हुआ। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और स्वदेशी उत्पादों की सराहना की।

भव्य मंच पर बच्चों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने शाम को लोक-संस्कृति के रंगों से भर दिया। नौ देवियों के स्वरूपों पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पुलिस, व्यापार मंडल और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से नगर को यह ऐतिहासिक आयोजन मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना के अनुरूप नगर निगम छोटे व्यापारियों को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रहा है। विकास शर्मा ने कहा कि यह मेला छोटे कारोबारियों को सम्मानपूर्वक व्यापार का अवसर देगा और शहर को जाम और अव्यवस्था से राहत दिलाएगा। उन्होंने बताया कि मेले की दुकानों का आवंटन पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के जरिये किया गया है।महापौर ने कहा कि नगर निगम वेंडिंग जोन विकसित करने और पीएम स्वनिधि योजना से लाभ पहुंचाने के माध्यम से हर छोटे व्यापारी को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में है।

यह मेला उसी दिशा में एक ठोस कदम है।जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार प्रदान करते हैं बल्कि छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क में मेला लगाने से जहां ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव कम होगा, वहीं शहरवासियों को सुरक्षित व व्यवस्थित खरीदारी का माहौल मिलेगा।नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि महज तीन दिन में मेले की रूपरेखा तैयार कर इसे धरातल पर उतारा गया। अब तक 300 से अधिक स्टॉल लग चुके हैं और कुछ और व्यापारियों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर तक चलने वाला यह मेला ‘स्वदेशी अपनाओ’ थीम पर आधारित है और किसी भी व्यापारी को खाली हाथ लौटने नहीं देगा।कार्यक्रम का संचालन सुधीर दास ने किया। मौके पर उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, भाजपा नेता सुरेश कोली, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक, पार्षद चिराग कालरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, राजन राठौर, सचिन तनेजा, नवीन बुधानी, नरेंद्र कुमार आर्या, जितेंद्र खत्री, गोधन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top