Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

डीएम सविन बंसल की पहल से विधवा का ₹5 लाख ऋण ₹10 हजार में सेटल, मिला ‘नो ड्यूज’ सर्टिफिकेट

डीएम सविन बंसल की पहल से विधवा का ₹5 लाख ऋण ₹10 हजार में सेटल, मिला ‘नो ड्यूज’ सर्टिफिकेट

देहरादून-   विगत माह देहरादून निवासी शोभा रावत अपने शत-प्रतिशत दिव्यांग पुत्र और पुत्री सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची थीं। उन्होंने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को बताया था कि पति की वर्ष 2024 में आकस्मिक मृत्यु के बाद वे आर्थिक रूप से अत्यंत संकटग्रस्त हैं। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से ₹17 लाख का ऋण लिया था, जिसमें से ऋण बीमा के अंतर्गत ₹13,20,662 की धनराशि समायोजित की जा चुकी थी, किन्तु बैंक द्वारा शेष ₹5 लाख की वसूली की जा रही थी।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम (न्याय) कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। निरंतर फॉलोअप और प्रशासनिक हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप बैंक ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ₹5 लाख की बकाया राशि मात्र ₹10 हजार में सेटल की और शोभा रावत को उनके घर के कागजात लौटा दिए।

आज शोभा रावत अपने परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुँचीं और जिलाधिकारी श्री सविन बंसल तथा जिला प्रशासन की टीम का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने शोभा रावत के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राइफल क्लब से आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास से जहां शोभा रावत का घर बच गया, वहीं उन पर से भारी ऋण का बोझ भी समाप्त हो गया। प्रशासन के इस त्वरित और संवेदनशील निर्णय से शासन-प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और गहरा हुआ है।

डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून लगातार असहाय, व्यथित और जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है — चाहे मामला शिक्षा, रोजगार, ऋणमाफी या सम्पत्ति वापसी से जुड़ा हो, प्रशासन की “त्वरित न्याय” पहल से जनमानस में राहत और भरोसा दोनों बढ़ा है।

Back To Top