Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

औवेसी का बिहार में आजाद-मौर्य के साथ गठबंधन, तेलंगाना उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन

औवेसी का बिहार में आजाद-मौर्य के साथ गठबंधन, तेलंगाना उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन

एआईएमआईएम का बिहार में आजाद-मौर्य के साथ गठबंधन, तेलंगाना उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन

AIMIM Alliance in Bihar: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने रविवार को बिहार और तेलंगाना की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया हैं । उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। वहीं, तेलंगाना के जुबली हिल्स उपचुनाव में एआईएमआईएम कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव का समर्थन करेगी। औवेसी ने साफ किया कि इस सीट से पार्टी कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

राजद-कांग्रेस को भेजा था गठबंधन का प्रस्ताव 

औवेसी ने बताया कि इससे पहले एआईएमआईएम ने राजद, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई(एमएल) को गठबंधन का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “हमने तेजस्वी यादव को छह सीटों की पेशकश की थी, परंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में हमने फैसला किया कि अब हम आजाद और मौर्य के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। हमारा लक्ष्य बिहार में मजबूत विकल्प बनाना और सरकार गठन में भागीदारी सुनिश्चित करना है।”

ढाई से तीन साल तक चलेगी सीएम रेड्डी की सरकार

तेलंगाना की राजनीति पर बोलते हुए औवेसी ने कहा कि जुबली हिल्स उपचुनाव राज्य की सत्ता बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार अभी कम से कम ढाई से तीन साल तक चलेगी। इसलिए हमने तय किया है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस के नवीन यादव को समर्थन दिया जाएगा ताकि इलाके में विकास के कार्य आगे बढ़ सकें।”

जुबली हिल्स के लोगों ने पार्टी को दिए 10 साल

औवेसी ने बीआरएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जुबली हिल्स के लोगों ने पार्टी को 10 साल का मौका दिया, लेकिन क्षेत्र में कोई खास काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस बार जनता को विकास और युवाओं के नेतृत्व पर वोट देना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई स्वतंत्र उम्मीदवार एआईएमआईएम के नाम का गलत इस्तेमाल करता है तो पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

हमारी लड़ाई सामाजिक न्याय और विकास की 

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले वर्षों में तेलंगाना और बिहार दोनों राज्यों में संगठनात्मक विस्तार पर जोर देगी। उन्होंने कहा कि 2028 के विधानसभा चुनावों में एआईएमआईएम कई सीटों पर रणनीतिक रूप से उतरने की तैयारी कर रही है। बिहार में उन्होंने कहा कि “हम उन दलों से अलग हैं जो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। हमारी लड़ाई सामाजिक न्याय, शिक्षा और विकास के मुद्दों पर है,” ।

Back To Top