Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

भैया दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, बहनों ने भाइयों के दीर्घायु की कामना की

सहारनपुर- भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भैया दूज का पर्व बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना की।
गुरुवार को भईया दूज पर्व के अवसर पर बहनों ने सुबह से ही उपवास रखा और कहानी सुनने के बाद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की भगवान से कामना की। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

बहनों ने पारंपरिक रूप से पूजा की थाली सजाई और भाइयों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर उनकी आरती उतारी। इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहनों को प्रेम स्वरूप उपहार दिए।भैया दूज के मौके पर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही।

परिवारों ने एक साथ मिलकर इस पारंपरिक त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई भी अपनी बहनों के घर जाने के लिए अपने निजी वाहनों व अन्य साधनों से भीड़ से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना होने के लिए अथक प्रयास करते नजर आए।

Back To Top