Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

आईजीआई के टर्मिनल 2 का हुआ उद्घाटन, जानें रोजाना कितनी उड़ानें होंगी संचालित

आईजीआई के टर्मिनल 2 का हुआ उद्घाटन, जानें रोजाना कितनी उड़ानें होंगी संचालित

IGI Terminal 2 Inauguration: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब सफर और भी सुगम हो गया है। शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुनर्निर्मित टर्मिनल-2 का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “आईजीआई एयरपोर्ट उत्तर भारत के करीब 50 प्रतिशत हवाई यातायात को संभालता है और यह देश का पसंदीदा ट्रांसफर हब बनकर उभर रहा है।”

शनिवार की रात करीब 12 बजे से टर्मिनल-2 पर उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। लखनऊ से इंडिगो की उड़ान 6ई-2058 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट रही, जबकि पुणे के लिए उड़ान रात 2:15 बजे रवाना हुई।

रोजाना 120 घरेलु उड़ानों का होगा संचालन

एयरपोर्ट संचालन एजेंसी डायल (DIAL) के अनुसार, फिलहाल टर्मिनल-2 से रोजाना लगभग 120 घरेलू उड़ानों का संचालन होगा, जिनमें आधी एयर इंडिया और बाकी इंडिगो की होंगी। पहले ये उड़ानें टर्मिनल-1 और 3 से संचालित की जाती थीं।

नया टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस 

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया नया टर्मिनल यात्रियों को सेल्फ बैगेज चेक-इन, ऑटोनोमस डॉकिंग सिस्टम, और वर्चुअल इन्फॉर्मेशन डेस्क जैसी अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करता है। छह नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज विमान की ऊंचाई के अनुसार खुद को समायोजित कर लेते हैं, जिससे बोर्डिंग और डिपार्चर प्रक्रिया तेज होती है।

पर्यावरण अनुकूल है टर्मिनल का डिज़ाइन

टर्मिनल का डिज़ाइन यात्रियों के लिए न केवल आरामदायक बल्कि पर्यावरण अनुकूल भी है। नई स्काईलाइट छत, आकर्षक फर्श डिज़ाइन, और साफ-सुथरे साइनेज यात्रियों को खुला और स्वागतयोग्य माहौल देते हैं। कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान, बेहतर वायु गुणवत्ता, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली और ऊर्जा-कुशल तकनीकें इसे एक भविष्य के अनुकूल टर्मिनल बनाती हैं।

Back To Top