Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

भारत के सुजीत कलकल ने कुश्ती में रचा इतिहास, 65 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण

भारत के सुजीत कलकल ने कुश्ती में रचा इतिहास, 65 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण

Sujeet Kalkal World Wrestling Champion:: भारत के उभरते पहलवान सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। सुजीत ने पुरुषों की फ्री स्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जालोलोव को 10-0 के एकतरफा अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लगभग पांच मिनट तक चले इस मुकाबले में सुजीत ने पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा, जिसके बाद रेफरी ने उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विजेता घोषित किया।

सुजीत के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि

यह जीत सुजीत के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले वह 2022 और 2025 में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुके हैं, लेकिन विश्व स्तर पर यह उनका पहला स्वर्ण पदक है। पिछले वर्ष इसी टूर्नामेंट में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था, और इस बार उन्होंने पदक का रंग बदलकर इतिहास रच दिया।

शानदार रहा सुजीत का चैंपियनशिप सफर

टूर्नामेंट में सुजीत की शुरुआत बेहद दमदार रही। उन्होंने अपने पहले दो मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता से जीते, मोलदोवा के फिओदोर किएवदारी को 12-2 और पोलैंड के डोमिनिक जाकूब को 11-0 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कठिन चुनौती का सामना करते हुए बशीर मागोमेदोव को 4-2 से हराया। सेमीफाइनल में जापान के युतो निशियुची पर 3-2 की जीत ने उन्हें फाइनल में पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय तिरंगे को ऊंचा लहराया।

Back To Top