Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट- कार्लोस अल्कारेज को कैमरन नूरी ने दूसरे दौर में हराया

पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट- कार्लोस अल्कारेज को कैमरन नूरी ने दूसरे दौर में हराया

पेरिस- दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज का पेरिस मास्टर्स में लगातार 17 मैचों से चल रहा जीत का सिलसिला दूसरे दौर में रुक गया। अल्कारेज को गैरवरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नूरी ने 4-6, 6-3, 6-4 से मात दी।

अल्कारेज ने मैच की शुरुआत शानदार ढंग से की और पहला सेट जीतने में सफल रहे। लेकिन इसके बाद नूरी ने दो सेट लगातार जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हार के बाद अल्कारेज ने कहा, “मैं अपने प्रदर्शन से बेहद निराश हूं। मेरा खेल ठोस नहीं था और मैंने कई महत्वपूर्ण गलतियां की।”

 कोचिंग भी नहीं बचा सकी अल्कारेज को हार से

छह बार के ग्रैंड स्लैम विजेता अल्कारेज ने दूसरे सेट में हार के बाद कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ रणनीति पर चर्चा की, लेकिन यह कोशिश भी उन्हें जीत दिलाने में सफल नहीं रही।

इस हार के साथ ही उनका मास्टर्स टूर्नामेंट में लगातार 17 मैचों से चल रहा जीत का रिकॉर्ड भी टूट गया। इसके अलावा, अगर दूसरे स्थान पर काबिज यानिक सिनर यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं, तो अल्कारेज ATP रैंकिंग में नंबर एक का स्थान गंवा सकते हैं।

सत्र में शानदार प्रदर्शन, लेकिन पेरिस में बड़ा झटका

इस सत्र में अल्कारेज ने कुल 8 खिताब अपने नाम किए हैं, जिनमें फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के साथ तीन मास्टर्स टूर्नामेंट शामिल हैं।

नूरी का अगला मुकाबला वैलेन्टिन वाचेरोट और आर्थर रिंडरक्नेच के बीच विजेता से होगा। मंगलवार को वाचेरोट ने पहले दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त जिरी लेहेको को 6-1, 6-3 से हराया। वहीं 5वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने फ्लेवियो कोबोली को 7-6 (4), 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया और अब उनका सामना आंद्रे रुबलेव से होगा।

साथ ही, 9वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे और 11वें नंबर के दानिल मेदवेदेव ने भी दूसरे दौर में जीत हासिल की।

Back To Top