Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

अब 5 नवंबर तक करें UCEED के लिए आवेदन, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

अब 5 नवंबर तक करें UCEED के लिए आवेदन, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

UCEED 2026 Registration Date Extended: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर 2025 तक नियमित शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2025 तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर चल रही है।

आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला उन उम्मीदवारों के हित में लिया गया है जो तकनीकी कारणों या दस्तावेज़ों की कमी के चलते समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।

नई तारीखें एक नज़र में

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 अक्तूबर 2025
नियमित शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 2 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि 18 जनवरी 2026

परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड

इस परीक्षा के लिए वे छात्र पात्र हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) वर्ष 2025 में पास की है या 2026 में उपस्थित होने वाले हैं। छात्र किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य या कला एवं मानविकी) से हों, वे आवेदन कर सकते हैं। प्रत्याशी यानी कैंडिडेट अधिकतम दो लगातार वर्षों तक इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

पंजीकरण शुल्क

भारतीय नागरिक (सभी महिला उम्मीदवार), SC/ST/PwD के लिए दो हज़ार (2000) रुपये,अन्य भारतीय उम्मीदवार को चार हज़ार(4000) रूपये का शुल्क देना होगा। विदेशी नागरिक (OCI/PIO कार्डधारक, जिन्हें 4 मार्च 2021 से पहले कार्ड जारी हुआ हो) सामान्य उम्मीदवार को 4,000 रुपये, महिला एवं PwD उम्मीदवार को 2000 रुपये का शुल्क।

किस कोर्स में मिलता है प्रवेश 

UCEED एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) कार्यक्रम में प्रवेश मिलता है। यह परीक्षा IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद, IIT इंदौर, IIT रुड़की और IIITDM जबलपुर जैसे सात प्रमुख संस्थानों में आयोजित की जाती है।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार uceedapp.iitb.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘Register’ पर क्लिक करके नया खाता बनाएं।

व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण भरें।

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

सबमिशन के बाद आवेदन की पुष्टि  डाउनलोड करें।

Back To Top