Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

पौड़ी में रजत जयंती पर अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन

पौड़ी में रजत जयंती पर अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन

“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना

मेरी उड़ान, मेरा सपना” थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया

पौड़ी गढ़वाल: राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पैडुल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी, पौड़ी आशा रावत व उपस्थित गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान पैडुल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें शिक्षा एवं स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत “मेरी उड़ान, मेरा सपना” थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 7 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर कमला नेगी, सुपरवाइजर सुषमा रावत, विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Back To Top