Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बने, न कि घोषणाओं का राज्य-करण माहरा

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बने, न कि घोषणाओं का राज्य-करण माहरा

देहरादून। उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने शहीदों को नमन करते हुए राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की भावनाओं को भुला दिया है। माहरा ने शहीद स्थल पर उपवास कर रहे आंदोलनकारी कमल भंडारी का उपवास तुड़वाते हुए कहा कि “सरकार शहीदों की आत्मा को भी भूल चुकी है। जिनके बलिदान से यह राज्य बना, आज उनकी आत्मा दुखी है।”

“घोषणाएँ आसान, अमल नहीं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यात्रा और 8,000 करोड़ रुपये की योजनाओं पर तंज कसते हुए माहरा ने कहा,
“घोषणाएँ करना आसान है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं उतरता। बिहार की तरह यहां भी वादों का पुलिंदा खोला गया है।” उन्होंने हल्द्वानी की 2,200 करोड़ रुपये की योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि “तीन साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।”

अंकित भंडारी, थराली और राहत कोष पर निशाना

अंकित भंडारी हत्याकांड पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए माहरा बोले, “जब अन्याय होता है, तो चुप्पी भी अपराध बन जाती है।” थराली आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि “सरकार की तैयारी शून्य थी, पाँच दिन बाद केवल मोमबत्तियाँ भेजी गईं।” राहत कोष को लेकर माहरा ने आरोप लगाया कि “राज्य ने 5,700 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन केंद्र ने 1,200 करोड़ ही दिए, जबकि धामी सरकार ने 1,000 करोड़ विज्ञापनों पर खर्च कर दिए।”

कर्ज में डूबा उत्तराखंड

राज्य की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए माहरा बोले, “सरकार कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए भी कर्ज ले रही है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है।”

प्रधानमंत्री रैली और विधानसभा सत्र पर हमला

माहरा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की देहरादून रैली में “सरकारी स्कूलों को नोटिस भेजकर छात्रों को बुलाया गया, यहां तक कि कुछ स्कूलों ने रैली में भाग लेने पर 50 अंक अतिरिक्त देने की बात कही।”विधानसभा सत्र को उन्होंने “भ्रम फैलाने वाला” बताया और कहा कि “भर्ती घोटालों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर सरकार मौन है।”

किसानों और बेरोजगारी का मुद्दा

किसानों की स्थिति पर माहरा बोले कि “बागवानी करने वाले किसान सब्सिडी और समर्थन मूल्य के नाम पर ठगे जा रहे हैं। आज किसान कटोरा लेकर देहरादून में प्रदर्शन कर रहा है।”

2027 चुनाव पर दावा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहरा ने कहा, “जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है। उपचुनावों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है, 2027 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।”

केदारनाथ मंदिर और स्थानीय जुड़ाव

बुराड़ी में बनने वाले “केदारनाथ मंदिर” पर उन्होंने कहा कि “केदारनाथ सिर्फ आस्था का विषय नहीं, बल्कि हजारों स्थानीय लोगों की आजीविका से जुड़ा है।”

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बने

अंत में माहरा ने कहा कि“अब वक्त है कि हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएं — जो आत्मनिर्भर, सम्मानित और विकासशील हो। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

Back To Top