Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नरपतगंज में योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस-राजद पर वार, कहा ‘बिहार में फिर से जंगलराज की साजिश’

नरपतगंज में योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस-राजद पर वार, कहा ‘बिहार में फिर से जंगलराज की साजिश’

अररिया (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अररिया जिले के नरपतगंज हाई स्कूल स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से ‘जंगलराज’ लाने की कोशिश की जा रही है, जिसे जनता को रोकना होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग पंचर बनाने का काम करते थे, वे आज बिहार में विकास को पंचर करने की साजिश रच रहे हैं।” उन्होंने चेताया कि नरपतगंज को किसी भी कीमत पर ‘घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड’ नहीं बनने दिया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “जिस बिहार ने नालंदा जैसी विश्वविख्यात शिक्षा परंपरा दी, वही आज महागठबंधन की नीतियों से पिछड़ता जा रहा है।” उन्होंने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर आरोप लगाया कि इन दलों ने राज्य को जातीय राजनीति, भ्रष्टाचार और अराजकता के रास्ते पर धकेला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह धरती मां जानकी, महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर, आर्यभट्ट और चाणक्य जैसे महापुरुषों की रही है, लेकिन सत्ता में रही पुरानी सरकारों ने इसे “जातीय विभाजन और माफियागीरी” का प्रतीक बना दिया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस-राजद ने बिहार को बीमारू राज्य बना दिया, जबकि यही भूमि भारत को स्वर्ण युग देने वाली रही है।”

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। योगी ने जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

Back To Top