Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड की रजत जयंती तक भी युवा उत्तराखंड बैसाखियों के सहारे- किसान मजदूर संगठन

उत्तराखंड की रजत जयंती तक भी युवा उत्तराखंड बैसाखियों के सहारे- किसान मजदूर संगठन

रुड़की: किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजिस्टर्ड की बैठक केंद्र कार्यालय रामनगर रुड़की पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार अतर सिंह एवं संचालन प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह धीमान ने की l बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सभी बधाई दी तथा तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस सपने को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयो ने संघर्ष किया वह राज्य आंदोलनकारीयों के सपनों का राज्य नहीं बन सका राष्ट्रीय दलों की सरकारों द्वारा उत्तराखंड के संसाधनों का दोहन किया गया परंतु उत्तराखंड वासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए l 25 साल के इस सफर में प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि राज्य की अवधारणा निष्फल होती दिखाई दे रही है जो की काफी निराशाजनक है l

इस अवसर पर नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष विपिन मित्तल ने कहा कि वह किसान और मजदूरों के हितों की लड़ाई प्राथमिकता के आधार पर लड़ कर उनका समाधान करने व कराने का प्रयास करेंगे, संगठन को मजबूती देंगे, वह संगठन की रीति नीति से परिचित हैं, संगठन के उद्देश्य के अनुरूप सभी वर्गों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे l  यथाशीघ्र सशक्त प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अनुमोदन हेतु भेज दी जाएगीl

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी, जिला अध्यक्ष जिला हरिद्वार एडवोकेट दीपक सैनी, महानगर रुड़की अध्यक्ष किरणपाल सैनी, जिला खाद्य आपूर्ति प्रभारी मुकेश पाल, राष्ट्रीय सदस्य गुलाम फरीद, जिला सचिव गजे सिंह, कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र कुमार सैनी, तहसील रुड़की प्रभारी अरविंद सिंह वरिष्ठ नेता रामेंद्र त्यागी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Back To Top