Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

लाल किला ब्लास्ट पर सिनेमा जगत का शोक: सितारों ने जताई संवेदनाएं, कहा, ‘दिल्ली, मजबूत रहो’

लाल किला ब्लास्ट पर सिनेमा जगत का शोक: सितारों ने जताई संवेदनाएं, कहा, ‘दिल्ली, मजबूत रहो’

दिल्ली: सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी। ऐतिहासिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और राजधानी में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने देशभर को झकझोर दिया है, वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों ने भी गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले, ‘दिल्ली, मजबूत रहो’

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “लाल किला विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। दिल्ली, मजबूत रहो और सुरक्षित रहो।”

राजकुमार राव ने कहा, ‘दिल टूट गया’

राजकुमार राव ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा — “यह खबर बेहद दर्दनाक है, मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।” साथ ही एक और पोस्ट में उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी शेयर किया।

करण जौहर ने दी चेतावनी और संवेदना दोनों

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सुरक्षित रहें और ऐसे वक्त में सतर्कता जरूर बरतें।”

हुमा कुरैशी और रवीना टंडन ने भी जताया दुख

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने दिल टूटने वाला इमोजी साझा करते हुए लिखा, “यह बेहद भयावह है।”
वहीं रवीना टंडन, थलापति विजय, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और अभिनेता विनीत कुमार ने भी सोशल मीडिया पर पीड़ितों के प्रति दुख जताया।

कैसे हुआ हादसा

सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 के बीच ट्रैफिक सिग्नल के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस और एनएसजी की टीम जांच में जुटी है, जबकि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Back To Top